Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार का अहम फैसला, ज्वेलर्स अब 30 जून तक बेच पायेंगे बिना हॉलमार्क वाले गहने

NewDelhi : केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी थी. मगर, ठीक एक दिन पहले सरकार की ओर से ज्वेलर्स को बड़ी राहत देने वाली खबर आयी. सरकार ने इसकी तिथि 30 जून तक के लिए बढ़ा दी. सरकार द्वारा राहत प्रदान किये जाने से सोनार और जौहरी बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी 30 जून तक बेच सकेंगे. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-said-people-are-shocked-by-gujarat-high-courts-decision-on-pm-modis-degree/">केजरीवाल

ने कहा, पीएम मोदी की डिग्री पर गुजरात हाई कोर्ट के फैसले से हैरान हैं लोग

3 माह के अंदर पुरानी ज्वेलरी का स्टॉक खत्म करना होगा

सरकार की नयी घोषणा के अनुसार 30 जून के बाद अगर कोई भी बिना हॉलमार्क की ज्वेलरी बेचता पाया जायेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्हें बचे हुए 3 माह के अंदर अपनी पुरानी ज्वेलरी का स्टॉक खत्म करना होगा.सरकार के अनुसार अब 30 जून तक सोनार अपनी बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी का स्टॉक बेच सकते हैं. बता दें कि पूर्व में सरकार ने आज 1 अप्रैल से बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी थी। मगर, ठीक एक दिन पहले सरकार की नयी घोषणा से ज्वेलर्स और सोनार को बड़ी राहत मिली है. इसे भी पढ़ें :  सात">https://lagatar.in/earning-up-to-seven-lakhs-tax-free-travel-on-expressway-expensive-many-rules-changed-in-the-financial-year-2023-24/">सात

लाख तक कमाई टैक्स फ्री, एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा, SSS की ब्याज दर बढ़ी, महिलाओं के लिए नयी स्कीम…..वित्त वर्ष 2023-24 में बदल गये कई नियम

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही