Search

सरकार के निवेश का अपव्यय नहीं हो : सरयू राय

Latehar:  झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति के सभापति सरयू राय ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा संचालित लोक उपक्रमों का बेहतर ढंग से संचालन होना चाहिए. हमेशा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सरकार के द्वारा किये गये निवेश का अपव्यय नहीं हो. सरकार को इससे बेहतर राजस्व की प्राप्ति हो. सरयू राय स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में स्थानीय परिषदन में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होने कहा कि सरकारी निवेश से लोगों को लक्ष्य के अनुरूप लाभ मिल पा रहा है या नहीं इसके लिए समिति के द्वारा अध्ययन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/congressmen-celebrated-mamtas-bail-read-five-important-news-of-ramgarh-together/">ममता

देवी को जमानत मिलने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न समेत रामगढ़ की पांच अहम खबरें पढ़ें एक साथ

केंदू पत्ता की सरयू राय ने ली जानकारी

उन्होंने झारखंड वन विकास निगम के रेंज ऑफिसर से केंदू पत्ता संग्रहण एवं उसके विक्रय से प्राप्त होने वाले राजस्व की जानकारी ली. केंदु पत्ता संग्रह करने वाली समिति एवं मजदूरों को निर्धारित मजदूरी का भुगतान कराने का निर्देश दिया. सरयू राय ने झारखंड खनिज विकास निगम के की सिकनी कोल माइंस से कोयला खनन, रॉयल्टी की प्राप्ति व खनन कार्य में सुरक्षा मानकों के अनुपालनों की भी जानकारी ली. सिकनी कोल माइंस के प्रोजेक्ट ऑफिसर ने बताया कि सिकनी कोल माइंस से कोयला उत्पादन एवं सरकार को रॉयल्टी के भुगतान में वृद्धि हुई है. उन्होंने तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड एवं पतरातू विद्युत निगम लिमिटेड का लातेहार जिला में खदान प्रारंभ करने हेतु किये जा रहे कार्य में प्रगति की जानकारी ली और इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के द्वारा बेतला व नेतरहाट में संचालित होटलों के संचालन, आय-व्यय, आधारभूत संरचना एवं कर्मियों की उपलब्धता की जानकारी ली. बैठक में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, परियोजना निदेशक आईटीडीए विन्देश्वरी ततमा, एसडीओ शेखर कुमार, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे. दूसरी खबर

भूमि सत्यापन के बाद मिलेगा रैयतों को मुआवजा

बालूमाथ (लातेहार): सीसीएल प्रभावित क्षेत्र आरा ग्राम में भू रैयतों व सीसीएल कर्मियों की एक बैठक बालूमाथ अंचलाधिकारी आफताब आलम की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई. बैठक में भू रैयतों ने नौकरी मुआवजा सहित अन्य सुविधा उपलब्ध करने को लेकर चर्चा किया. भू रैयतों ने कहा कि उनकी जमीन को सीसीएल द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है. लेकिन अब तक मुआवजा और नौकरी सहित अन्य सुविधायें उन्हें नहीं दी गयी है. इसे भी पढ़ें :महिला">https://lagatar.in/burnt-bodies-of-woman-and-two-children-identified-husband-suspected-of-murder/">महिला

और दो बच्चों के जले हुए शव की हुई पहचान, पति पर हत्या का संदेह

ग्रामीण अपना दस्तावेज उपलब्ध करायें- आफताब आलम

नौकरी और मुआवजा को लेकर कई बार सीसीएल कार्यालय में दस्तावेज दिया गया है. भू रैयतों के बात सुन सीसीएल परियोजना पदाधिकारी निपेद्रनाथ ने कहा कि अधिग्रहित भूमि का कागजातों पर कई लोगों का दावा आता है. इसलिए अंचल कार्यालय से वंशावली के साथ भूमि का सत्यापन कराकर कार्यालय में जमा करना आवश्यक है, तभी मुआवजा व अन्य लाभ मिल पायेगा. अंचलाधिकारी आलम ने कहा कि भू रैयतों के हर समस्या का समाधान अंचल कार्यालय से किया जा रहा है. ग्रामीण अपना दस्तावेज जमा करें निश्चित रूप से जांच उपरांत उन्हें सत्यापित कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी. इस मौके पर मुखिया परमेश्व उरांव, भू रैयत शंभू प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद साव, राजू साव, जितेंद्र साव व केदार साव सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp