Search

 
 
 

मनरेगा योजना पर सरकार का विशेष जोर, 42967 आवेदन आए, 27651 को मिली स्वीकृति

 
Ranchi : मनरेगा योजनाओं पर सरकार विशेष जोर दे रही है .आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी मनरेगा योजना के आवेदन लिए जा रहे हैं. लेकिन मनरेगा कानून के प्रावधान के अनुसार योजना को स्वीकृति से पूर्व ग्राम सभा से पास कराना अनिवार्य है. मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने सभी जिला के डीसी को पत्र लिख मनरेगा प्रावधान के अनुरूप योजना चयन करने को कहा है. सभी डीसी को लिखे पत्र में कहा गया है कि चयन किए गये योजना में श्रम और सामग्री अनुपात 60:40 का अनिवार्य रूप से ध्यान रखना है. वैसे लाभुकों को योजना चयन में प्राथमिकता देने को कहा गया है, जिन लोगों को पूर्व में योजना नहीं मिला है. साथ ही अभियान के तहत चयन किए गए योजनाओं को 15 दिन के अंदर ग्राम सभा से पारित करा कर 1 सप्ताह के अंदर मनरेगा सॉफ्ट में आपलोड करने का भी निर्देश दिया है.

42967 में 27651 आवेदनों को मिली स्वीकृत

बता दें कि "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत मनरेगा योजना में कुल 42967 आवेदन 21 अक्टूबर तक आए थे. जिसमें 27651 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है. जबकि 133 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है. वहीं 15183 आवेदन लंबित हैं. झारखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का 12 अक्टूबर को शुभारंभ किया गया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिडीह के झंडा मैदान में किया था. कार्यक्रम की शुरुआत से 21अक्टूबर तक राज्य में 2,429 शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें कुल आवेदन 16,96,666 आये हैं. इनमें 8,86,909 मामले का निपटारा कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-militants-kidnapped-a-person-on-suspicion-of-being-a-police-informer-missing-for-5-days/">रांची

: पुलिस मुखबिरी के शक में उग्रवादियों ने एक व्यक्ति का किया अपहरण, 5 दिनों से लापता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही