-फर्स्ट, सेकेंड फेज की तुलना में अधिक सफल रहा थर्ड फेज, 19.63 लाख मामले हुए निष्पादित -शेष बचे मामले पर सीएम की नजर, खुद कर रहे हैं मॉनरेटिंग, सबसे अधिक 30.14 लाख अबुआ आवास योजना के आवेदन आये Kaushal Anand Ranchi: हेमंत सरकार का सबसे बड़े अभियान``आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार```` का तीसरा चरण पिछले दो चरणों से अधिक सफल रहा. अपने दोनों अभियान का रिकार्ड को तोड़ते हुए तीसरे चरण में कुल 57,52,882 लाख मामले आए है जिसमें सरकार ने 19,63,537 मामलों का निबटारा कर लिया. थर्ड फेज में सबसे अधिक अबुआ आवास 30,14,003 आवेदन आए. चूंकि अबुआ आवास योजना के लिए अब सरकार इसे जल्द ही आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करके लोगों को आवास देने का काम शुरू करेगी. अगर आए कुल आवेदन में से अबुआ आवास योजना को छोड़ दें, तो शेष बचे 27,38,879 में से 19,63,537 मामले निबटारे कर लिए गए. तीसरे चरण के समापन 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा किया कि इसे हम वार्षिक पर्व-त्योहार के रूप में हर वर्ष आयोजित करेंगे. क्योंकि देश में के विभिन्न राज्यों में यह पहली सरकार है जो सरकार की योजनाओं को सरकार और उनके अफसर आपके द्वार पहुंचकर आपको दे रहे हैं.
सरकार आपके द्वार थर्ड फेज: टूटे रिकॉर्ड, 57.52 लाख मामले आये
Leave a Comment