Search

 
 
 

महशूर अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर राज्यपाल और सीएम हेमंत ने शोक जताया

मशहूर अभिनेता असरानी के निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है. सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय फिल्म के जाने माने अभिनयकर्ता असरानी जी के निधन का दुखद समाचार मिला.
 

Ranchi :  मशहूर अभिनेता असरानी के निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है. सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय फिल्म के जाने माने अभिनयकर्ता असरानी जी के निधन का दुखद समाचार मिला.

आगे लिखा कि मरांगबुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना करता हूं.

 

वहीं राज्यपाल ने कहा है कि लोकप्रिय अभिनेता गोवर्धन असरानी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने अपने उत्कृष्ट हास्य और सशक्त अभिनय से भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी. उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही