Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कैलाश प्रसाद देव के निधन पर राज्यपाल सीडी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट किया है. राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव जी का असामयिक निधन अत्यन्त दुखद व पीड़ादायक है. उनका निधन न्यायिक जगत में एक अपूरणीय क्षति है. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कैलाश प्रसाद देव के निधन का दुःखद समाचार मिला.परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. इसे भी पढ़ें -स्मृति">https://lagatar.in/smriti-shesh-even-today-i-am-a-lawyer-from-within/">स्मृति
शेष: मैं आज भी अंदर से एक वकील ही हूं… [wpse_comments_template]
शेष: मैं आज भी अंदर से एक वकील ही हूं… [wpse_comments_template]
Leave a Comment