Search

 
 
 

राज्यपाल ने डीजीपी से पूछा, हिंसक झड़प के पहले क्या थी तैयारी

 
  • गुमला, रांची, जमशेदपुर में हुई हत्या में अबतक क्या हुई कार्रवाई
  • आपराधिक घटनाओं पर राज्यपाल रमेश बैस ने ली विस्तृत जानकारी
Ranchi :  राज्य में बढ़ रही हिंसक घटनाओं को लेकर राज्यपाल रमेश बैस ने सख्ती दिखाई है. सोमवार को उन्होंने डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी संजय लाटकर डीसी छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को तलब किया. इस दौरान उन्होंने आला अधिकारियों से रांची में 10 जून को हुई हिंसक झड़प समेत हाल के दिनों में हुई हत्याओं की जानकारी ली. राज्यपाल ने मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी घटनाओं की पूरी जानकारी अतिशीघ्र उपलब्ध कराएं. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

कई बिन्दुओं पर राज्यपाल ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

  • प्रस्तावित घटना और प्रदर्शन, जुलूस के बारे में प्रशासन के पास क्या जानकारी थी. पुलिस ने क्या-क्या व्यवस्था की थी. जांच एजेंसी आई.बी, सीआईडी और स्पेशल ब्रांच ने क्या-क्या इनपुट दिये.
  • जुलूस के संचालन के दौरान कितने सुरक्षा कर्मी और दंडाधिकारी वहां उपस्थित थे.
  • सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक्शन क्यों नहीं लिया.
  • हिंसक झड़प के दौरान वाटर कैनन, रबर बूलेट और आंसू गैस का इस्तेमाल क्यों नहीं किया. वहां पर इस तरह की चीजें क्यों नहीं उपस्थित थी.
  • पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हेलमेट और सुरक्षात्मक उपाय क्यों नहीं पहने हुए थे.
  • अभी तक कितने लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं? और कितनों पर एफआईआर दर्ज हुई है.

घटना में जितने भी लोग शामिल थे, उन्हें चिन्हित करने का निर्देश

राज्यपाल ने डीजीपी को निर्देश दिया कि घटना में जितने भी लोग शामिल थे, उनका पता निकालिए. और नहीं मिलता है तो उनके फोटो को सार्वजनिक करने की दिशा में काम करिये, ताकि पुलिस का काम आसान हो. जो भी लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातों को फैला रहे हैं, उन्हें चिन्हिंत कर कार्रवाई करें.

कई जिलों में हुई हत्याओं की भी राज्यपाल ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य के अन्य जिलों में घटी घटनाओं और हत्याओं की भी जानकारी ली. इसमें शामिल हैं.
  • गुमला में दुष्कर्म के आरोपी युवक को भीड़ द्वारा जिंदा जलाकर मारना.
  • रांची में राजेश कुमार पाल ज्वेलर्स की दुकान में हत्या.
  • आदित्यपुर में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या.
  • जमशेदपुर में गवाही देने पर घर में घुसकर युवक मनप्रीत की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही