Search

 
 
 

राज्यपाल, सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सभी राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि झारखंड आज अपने स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर रहा है, यह विभिन्न क्षेत्रों में हमारी प्रेरणादायक प्रगति का प्रतीक है. मैं आप सभी की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर उन्नति की कामना करता हूं.
 

Ranchi :  झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सभी राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि झारखंड आज अपने स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर रहा है, यह विभिन्न क्षेत्रों में हमारी प्रेरणादायक प्रगति का प्रतीक है. मैं आप सभी की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर उन्नति की कामना करता हूं.

 

 सभी मिलकर पुरखों के सपनों का समृद्ध  व सशक्त झारखंड बनायेंगे : सीएम

वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है. कहा है कि आज का दिन हमारे पुरखों के संघर्ष, बलिदान और आत्मसम्मान को नमन करने का अवसर है. 

 

धरती आबा बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और फुलो-झानो जैसे वीरों की विरासत से प्रेरित होकर हमारा झारखंड आज विकास, संस्कृति और पहचान की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. अबुआ सरकार हर मंईयां के सम्मान, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और परिवारों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है.

 

हम सब मिलकर अपने पुरखों के सपनों का समृद्ध और सशक्त झारखंड बनायेंगे.

 


हमारा झारखंड निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े : बाबूलाल

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी झारखंड राज्य के सभी परिवारजनों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. कहा है कि नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और अपार खनिज संपदा से भरपूर हमारा प्रिय झारखंड अद्भुत विविधताओं का संगम है.

 

झारखंड की भूमि पर जनजातीय वीरों के त्याग, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाएं आज भी हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती है. हमारा झारखंड निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े, नई ऊंचाइयों को छुए और प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही