Search

 
 
 

रांची से दुमका जाते राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे धनबाद

 

उपायुक्त ने किया स्वागत, पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Dhanbad : राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन 14 अगस्त सोमवार को रांची से दुमका जाते समय धनबाद पहुंचे. उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा देकर जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया. इसके बाद सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. धनबाद परिसदन में कुछ देर रुकने व अधिकारियों से बातचीत कर राज्यपाल दुमका के लिए प्रस्थान कर गए, जहां कल 15 अगस्त को वह राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही