Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 23 जिलों का किया भ्रमण, केंद्रीय योजनाओं का जाना हाल

Advertisement
Advertisement
Kaushal Anand Ranchi/Dhanbad: झारखंड गठन के बाद पहली बार झारखंड को ऐसे राज्यपाल मिले जो भीषण गर्मी में झारखंड के गांव-गांव तक का दौरा किया. रविवार को धनबाद जिले के साथ 23 जिलों का भ्रमण और ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम संपन्न हो गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन जिस प्रकार से गांव-गांव का भ्रमण करके ग्रामीणों के साथ संवाद कर रहे हैं, वह पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है. राज्यपाल ने इस दौरान केंद्रीय योजनाओं का हाल जाना, तथा उसका प्रचार-प्रसार भी किया. रविवार को राज्यपाल राधाकृष्णन धनबाद के टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत में ग्रामीणों के साथ संवाद किया.

अगर बच्चों की संख्या बढ़ी तो टुंडी में दूसरा एकलव्य विद्यालय खोला जाएगा

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है कि देश के प्रत्येक नागरिक के पास अपना घर हो एवं देश का बच्चा-बच्चा शिक्षित हो. सरकार द्वारा पूर्व में कई आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय इत्यादि खोले गए हैं. प्रधानमंत्री प्रतिबद्ध हैं कि समाज के वंचित वर्ग के लोगो के बच्चों को भी अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले और इसके लिए देशभर में काफी संख्या में एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं. सबसे अधिक संख्या में यह विद्यालय झारखंड में खुल रहा है. टुंडी में भी एकलव्य विद्यालय खुल रहा है. यहां नामांकन के पश्चात नामांकन विहीन बच्चों की संख्या अधिक रहती है, तो एक दूसरा एकलव्य विद्यालय भी खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन देने के कारण ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी आसान हुई है. इसे पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-deepak-pidhi-inaugurated-three-transformers-in-different-areas/">चाईबासा

: विधायक दीपक बिरुवा ने अलग-अलग क्षेत्रों में तीन ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

हर घर नल योजना में धन की कोई कमी नहीं

उन्होंने कहा कि अब उनके घरों में नल-जल योजना के तहत पेय जलापूर्ति भी की जा रही है. धनबाद जिले के 40 प्रतिशत घरों को इस योजना के तहत आच्छादित किया जा चुका है. शेष के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी. यदि बजट कम होता है तो इसके लिए वो केंद्र सरकार से बात करेंगे एवं बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा खादी सिल्क को बढ़ावा दिया गया. अभी-अभी झारखंड के तसर सिल्क से बने शॉल को उनके द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति को भेंट किया गया. निश्चित रूप से तसर सिल्क का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में होगा. भारत की अर्थव्यवस्था अब पूरे विश्व की सबसे बड़ी 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुकी है.

पलायन की समस्या को दूर करें अफसर

लोक संवाद के इस कार्यक्रम में लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि इस प्रखंड से काफी संख्या में लोग रोजगार हेतु दूसरे प्रांतों में पलायन करते हैं. इस पलायन को रोकने के लिए सरकार द्वारा पहल कर यहीं पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में पहल हों. स्वास्थ्य सुविधा की भी समस्याएं हैं. काफी लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. अतः इस पर भी ध्यान देना चाहिए. वहां उपस्थित कई महिलाओं ने आवास नहीं होने की बात कही. राज्यपाल ने इस पर उपायुक्त से बात की. उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 57,000 आवास के लक्ष्य के विरुद्ध 53,850 पूर्ण हो चुके हैं. शेष के लिए कार्य प्रगति पर है. इस संबंध में गांवों में सर्वे कराया गया है एवं डाटा को संकलित किया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पोर्टल खुलने पर कार्रवाई की जाएगी. बाबा साहब अम्बेडकर योजना के तहत भी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-pays-floral-tribute-to-martyred-indian-soldiers-at-heliopolis-war-cemetery-in-cairo/">पीएम

मोदी ने काहिरा के हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान में शहीद भारतीय सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की

गरीब बच्चों को दिया जाए फ्री कोचिंग

राज्यपाल से वहां उपस्थित बच्चों ने कहा कि वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और अधिक पढ़ाई करना चाहते हैं. सरकार हमें सहयोग करें. राज्यपाल ने उनके लिए छात्रवृत्ति के साथ-साथ फ्री कोचिंग की व्यवस्था करने के लिए निदेश दिया. राज्यपाल महोदय ने कहा कि वो खुश हैं कि यहां की जनता जागरूक है. उन्हें योजनाओं की जानकारी है और वे इनका लाभ लेने के लिए प्रयत्नशील भी हैं. कार्यक्रम के पश्चात वहां उपस्थित लोगों से आवेदन भी संकलित किया गया. इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही