Search

 
 
 

राज्यपाल ने टाना भगतों की समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

 
  • टाना भगत संघ का शिष्टमंडल राज्यपाल से मिला
  • भूमि हस्तांतरण सहित कई समस्याओं से अवगत कराया
Ranchi : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने स्थानीय प्रशासन को टाना भगतों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया है. राज्यपाल से सोमवार को टाना भगत संघ की केंद्रीय कमेटी, लोहरदगा का शिष्टमंडल राजभवन में मिला. राज्यपाल को भूमि अतिक्रमण, भूमि के हस्तांतरण के साथ टाना भगत आवासीय विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया. टाना भगतों ने राज्यपाल को बताया कि लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और लातेहार जिले में निवास करने वाले टाना भगत, जिन्हें ताम्र पत्र मिल चुका है, उन्हें अब तक भूमि नहीं दी गयी है. टाना भगत दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं. जिनकी खतियानी जमीन पूर्व से है, उसका भी अतिक्रमण किया जा रहा है. गांधी के सच्चे अनुयायी होने के बावजूद वे लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं.

राज्यपाल से दखल देने की मांग की

टाना भगतों ने राज्यपाल को बताया कि साक्षरता दर बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल में पढ़ाई करायी जा रही है. मगर सरकारी आवासीय विद्यालय से पढ़ने वाले छात्र मैट्रिक पास करने के बाद एक अप्लीकेशन तक नहीं लिख पाते हैं. ऐसी शिक्षा से क्या फायदा. क्वालिटीपूर्ण शिक्षा का घोर आभाव है. आवासीय विद्यालयों में टाना भगतों के बच्चों का सही से नामांकन भी नहीं होता है. टाना भगतों ने राज्यपाल से दखल देने की मांग की. इसे भी पढ़ें – दुखद">https://lagatar.in/tragic-painful-death-of-4-examinees-coming-after-final-inter-exam-one-referred-to-rims/">दुखद

: इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही