Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल ने ‘युवा महोत्सव के प्रतिभागियों से किया संवाद, कहा - प्रतिभा को प्रदर्शित करने का है अवसर

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राज भवन में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025’ के झारखंड राज्य के प्रतिभागियों से संवाद किया. उन्होंने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह महोत्सव न केवल युवाओं के कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि भारत की विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी उजागर करता है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/police-officer-who-lobbied-to-become-police-station-incharge-in-ranchi-will-be-suspended/">रांची

में थाना प्रभारी बनने के लिए पैरवी कराने वाले पुलिस पदाधिकारी होंगे सस्पेंड

अपनी प्रतिभा से विशिष्ट पहचान स्थापित करें

राज्यपाल ने कहा कि आप अपनी कला, ज्ञान और कौशल को प्रस्तुत कर अपने राज्य और देश का नाम रोशन करें. आप अपनी प्रतिभा से विशिष्ट पहचान स्थापित करें एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें. उन्होंने प्रतिभागियों के साथ संवाद करते हुए युवाओं से स्टार्ट अप से संबंधित उनके विचार साझा किए. राज्यपाल ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे रचनात्मक सोच और समाधान आधारित दृष्टिकोण अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं.

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने दिए सुझाव

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने प्रतिभागियों को बेहतर पीपीटी प्रस्तुति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि प्रस्तुति ऐसी हो जो श्रोताओं में उत्सुकता जगाए और उसमें समाधान प्रस्तुत करने की स्पष्टता हो. कार्यक्रम में युवाओं द्वारा इंडिया स्टार्टअप कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड, टेक फॉर विकसित भारत, इंपावरिंग वीमेन एंड इंप्रुविंग सोशल इंडीकेटर, और इनचेंगिंग प्रोडक्टिविटी इन एग्रीकल्चर आदि विषयों पर पीपीटी प्रस्तुति दी गई.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, सचिव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग मनोज कुमार, निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य संदीप कुमार, राज्य निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन ललिता कुमारी एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -केरल">https://lagatar.in/kerala-elephant-loses-temper-at-malappur-festival-throws-a-man-in-air-and-injures-him/">केरल

:  मलप्पुरम उत्सव में हाथी ने आपा खोया, एक शख्स को हवा में उछाल कर दूर फेका, भगदड़ में कई घायल  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही