Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल का बांग्ला सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन नहीं करना राजनीति से प्रेरित : सुप्रियो भट्टाचार्य

Ranchi : जेएमएम के महासचिव और बांग्ला सांस्कृतिक मेले के संयोजक सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बांग्ला सांस्कृतिक मेला के उद्घाटन में नहीं आने को राजनीति से प्रेरित बताया है. उन्होंने कहा कि ये एक पारिपाटी रही है और झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार और द्रौपदी मूर्मू तक जो कि इस समय देश की राष्ट्रपति हैं, सबने इस मेले का उद्घाटन किया . लेकिन वर्तमान राज्यपाल नहीं आए. राजभवन में गुजरात और महाराष्ट्र दिवस का आयोजन होता है, जो कि अच्छी बात है, हम सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हैं. लेकिन बांग्ला मेले में वे नहीं आए.

बीजेपी के नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए

वहीं अपनी बीमारी में डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान लिए गए वीडियो को बीजेपी के कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया में अभद्र भाषा के साथ डालने पर उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की है. इसके लिए बीजेपी के नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. हालांकि पुलिस में शिकायत करने के बाद यह वीडियो हटा दिया गया है . सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारा राजनीतिक संस्कार ऐसा नहीं है और हम इस तरह की राजनीति नहीं कर सकते. इसे भी पढ़ें – युवा">https://lagatar.in/namo-cricket-camp-will-be-organized-to-groom-young-cricketers-sanjay-seth/">युवा

क्रिकेटरों को तराशने के लिए लगेगा नमो क्रिकेट कैंप : संजय सेठ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही