Search

 
 
 

राज्यपाल राधाकृष्णन बोले, सीएम सामने आयें, सबकी तरह मैं भी इंतजार कर रहा हूं

 
Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि मुख्यमंत्री सामने आये, सबकी तरह मैं भी इस इंतजार में हूं. वहीं उन्होंने कहा कि जेएमएम के प्रदर्शन और आक्रोश वाला यह रवैया ठीक नहीं है.

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, लेकिन कल जवाब देना ही होगा

इससे पहले सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के समन पर कहा था कि अगर सीएम आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना ही होगा. एक सच्चे नागरिक के रूप में हमें इसका पालन करना चाहिए. कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. मैंने इसे कई बार व्यक्त किया है. कार्रवाई की जानी चाहिए.

ईडी का है अपना कर्तव्य

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो के विरोध पर झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि ईडी का अपना कर्तव्य है और मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि पार्टी को इस प्रकार की कार्रवाई में शामिल नहीं होना चाहिए. इससे दोनों राजनीतिक दलों के बीच अनावश्यक तनाव पैदा हो रहा है. इसकी आवश्यकता नहीं है. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. हमें ऐसी स्थिति नहीं बनानी चाहिए कि हम कानून से ऊपर हो जायें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही