Search

 
 
 

बदले राजनीतिक हालात के बीच राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली पहुंचे, पीएम और गृह मंत्री से कर सकते हैं मुलाकात

 
Kaushal Anand Ranchi/Delhi: पल-पल तेजी से बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच शुक्रवार सवा दस बजे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस अचानक दिल्ली रवाना हो गए. दिल्ली जाने के साथ ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. गत दिवस एक सप्ताह से बने राजनीतिक अस्थिरता के बीच यूपीए नेता राज्यपाल से मिले थे. जिसमें यूपीए ने राजभवन से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी. राज्यपाल ने यूपीए नेताओं को कहा कि इलेक्शन कमीशन से मंतव्य आया है. दो दिनों में राजभवन स्थिति स्पष्ट कर देगा. इसे पढ़ें-गृह">https://lagatar.in/home-ministry-with-cm-but-law-and-order-in-the-state-is-out-of-control-sudesh-mahto/">गृह

मंत्रालय सीएम के पास, पर राज्य में विधि व्यवस्था बेकाबू : सुदेश महतो
इसके बाद शाम साढ़े चार बजे हेमंत कैबिनेट ने 5 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का निर्णय ले लिया. इसी बीच शुक्रवार को राज्यपाल का दिल्ली जाना कई संकेत दे रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं. यह भी संभावना जतायी जा रही है कि राज्यपाल इलेक्शन कमीशन के मंतव्य पर न केवल पीएम और गृह मंत्री से चर्चा करेंगे, राज्य की ताजा राजनीतिक हालात को लेकर कोई रिपोर्ट दे सकते हैं. अब राज्य की निगाहें राज्यपाल के दिल्ली दौरे पर टिक गयी हैं. इसे भी पढ़ें-एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-do-or-die-situation-for-pakistan-clash-with-hong-kong/">एशिया

कप: पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति, हांगकांग के साथ मुकाबला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही