Ranchi: गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रध्वज फहराएंगे. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उप राजधानी दुमका में झंडोत्तोलन करेंगे और परेड की सलामी लेंगे. मुख्यमंत्री गुरुवार को ही दुमका पहुंच गये, जहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहीं रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. झंडोत्तोलन के बाद सेना और अर्धसैनिक बल के जवान परेड करेंग. सरकार के कई विभागों की ओर से झाकियां भी निकाली जाएगी. इसे भी पढ़ें - चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-conspiracy-foiled-three-ieds-and-five-spike-holes-recovered/">चाईबासा:
नक्सलियों की साजिश नाकाम, तीन IED व पांच स्पाइक होल बरामद [wpse_comments_template]
नक्सलियों की साजिश नाकाम, तीन IED व पांच स्पाइक होल बरामद [wpse_comments_template]
Leave a Comment