Search

 
 
 

राज्यपाल दिल्ली से लौटे, मुख्य द्वार के बदले गेट नंबर 4 से राजभवन में हुए प्रवेश

 
Ranchi : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली से गुरुवार को दोपहर करीब सवा दो बजे राजभवन पहुंचे. राज्यपाल के रांची आने की जानकारी मिलने के बाद राजभवन के पास सुरक्षा बढ़ा दी गयी. राजभवन के मुख्य द्वार के पास पुलिस पदाधिकारी भी पहुंच गए. मुख्य द्वार के पास उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी थी. मगर राज्यपाल ने मुख्य द्वार के बदले गेट नंबर चार से राजभवन में प्रवेश किया. मुख्य द्वार के पास सारी तैयारियां धरी की धरी रह गयी.

राज्यपाल के आते ही आला अधिकारी पहुंचे राजभवन

जैसे ही यह सूचना आयी कि राज्यपाल रांची लौट रहे हैं, राजभवन की गतिविधियां अचानक बढ़ गयी. राज्यपाल के पहुंचने के पहले ही उनके प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी राजभवन पहुंचे. कई अन्य अफसरों और कर्मी भी राजभवन पहुंचना शुरू कर दिया. इधर राज्यपाल के पहुंचने की सूचना मिलते ही मीडिया कर्मियों का राजभवन मुख्य द्वार के समीप जमवाड़ा होना शुरू हो गया. तरह-तरह की चर्चाएं आम हो होने लगीं. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-vs-babulal/">हेमंत

vs बाबूलाल : हेमंत बोले- संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे- जनसमर्थन कैसे खरीदोगे, बाबूलाल का जवाब- खरीदना-बेचना तो सोरेन परिवार के डीएनए में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही