Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल ने कहा- मैं भी खेती-किसानी से जुड़ा हूं, वैज्ञानिक अपनी शोध को किसानों के बीच पहुंचाएं

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि मेरा कृषि से गहरा संबंध रहा है. मैंने भी खेती की है और मेरे दादा जी एवं पिताजी भी खेती किए हैं, मेरा पूरा परिवार कृषि से जुड़ा रहा है. मैं किसानों की समस्याओं व चुनौतियों को समझता हूं. वैज्ञानिकों को अपने अनुसंधान व शोध को किसानों के बीच पहुंचाना चाहिए. राज्यपाल सोमवार को  बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘एग्रोटेक किसान मेला-2024` में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है. उन्होंने कहा कि उन्हें स्मरण है कि विगत दिनों एक “आम महोत्सव”में भाग लिया था, जिसमें एक साथ कई प्रजाति के आम थे. इतने प्रजाति के आम इससे पूर्व कभी नहीं देखे थे.

एक आम की कीमत 300 भी हो तो किसानों की आय तिगुनी तक हो जाएगी

राज्यपाल ने कहा कि समाचार पत्र में जापानी आम के बारे में पढ़ा, एक आम की कीमत 30 हजार बताया जाता है. राज्यपाल ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय को ऐसे प्रजाति के आम विकसित करनी चाहिए. यदि एक आम की कीमत 300 भी हो तो किसानों की आय तिगुनी तक हो जाएगी. प्रधानमंत्री किसानों की आय बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं. `पीएम किसान सम्मान निधि योजना` और `प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना` देशभर के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाएं है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को एक पेंशन है. हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया. जब किसान विकसित होंगे तो देश उन्नत होगा.  राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया. इसे भी पढ़ें : मंच">https://lagatar.in/kalpana-soren-became-emotional-on-stage-said-delhiites-have-no-heart-public-will-take-account/">मंच

पर फूट-फूटकर रोईं कल्पना, कहा- दिल्ली वालों में दिल नहीं, जनता लेगी हिसाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही