Search

प्रधानमंत्री से मिले राज्यपाल संतोष गंगवार, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi : संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से भेंट की. मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को झारखंड के समसामयिक घटनाक्रम, राज्यहित और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी.
 
बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. राज्यपाल ने झारखंड से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया.

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को लोक भवन, झारखंड द्वारा प्रकाशित संवाद से विश्वास पुस्तक की प्रति भी भेंट की. इस प्रकाशन में राज्यपाल के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान की गई प्रमुख पहलों, कार्यक्रमों और गतिविधियों का संकलन किया गया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही