Search

 
 
 

राज्य में सरकार गठन करने के चंपई सोरेन के दावे पर अविलंब निर्णय लें राज्यपाल : वाम दल

 
Ranchi : वामदलों – सीपीआई, सीपीआई (एम), भाकपा (माले) और मासस की संयुक्त बैठक गुरुवार को माले राज्य कार्यालय में हुई. जिसमें हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद महागठबंधन के नये नेता चंपई सोरेन द्वारा सरकार गठन के लिए राज्यपाल के समक्ष बहुमत के समर्थन पत्र पेश करने के बाद भी राज्यपाल द्वारा समय देने में देरी पर क्षोभ व्यक्त की गई. वाम दलों का मानना है कि उपरोक्त सरकार के गठन पर राज्यपाल वस्तुतः भाजपा की राजनीति से प्रेरित होकर काम कर रहे हैं. इस कारण निर्णय लेने में जानबूझ कर विलंब कर रहे हैं.
वाम दलों ने यह भी रेखांकित किया कि बिहार में ऐसा ही राजनीतिक परिस्थिति उत्पन्न होने पर राज्यपाल ने बहुमत के नेता द्वारा सरकार के गठन के लिए पेश किए गए दावे पर त्वरित सकारात्मक फैसला लिया था. इसलिए राज्य के वाम दल राज्यपाल से उपरोक्त दावे पर यथाशीघ्र निर्णय लेने और राज्य में तुरंत सरकार गठन कर जनता के जनादेश का सम्मान करने की मांग करता है. वामदल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर ईडी की शक्तियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है.
बैठक की अध्यक्षता भाकपा (माले) नेता जनार्दन प्रसाद ने किया. बैठक में सीपीआई से अजय सिंह व एके. रशीदी, सीपीआई (एम) से समीर दास, प्रफुल्ल लिंडा, सुखनाथ लोहरा व वीरेंद्र कुमार, भाकपा (माले) से राज्य सचिव मनोज भक्त और मासस से सुशांतो मुखर्जी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-4-people-crushed-to-death-due-to-cave-in-during-illegal-coal-mining-in-nirsa/">Breaking

: निरसा में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से 4 लोगों की दबकर मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही