Search

 
 
 

मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को राज्यपाल ने किया तलब, पहुंचे राजभवन

 
Ranchi  : दिल्ली स्थित सीएम आवास में सोमवार को ईडी की दबिश के बाद राज्य की मौजूदा स्थिति में ला एंड ऑर्डर समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी लेने और अधिकारीयों को दिशा निर्देश देने के लिए राज्यपाल ने मुख्य सचिव, गृह साचिव, डीजीपी को मंगलवार को तलब किया है. राज्यपाल के बुलावे के बाद सभी आला अधिकारी राजभवन पहुंचे हैं. जहां राज्यपाल अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.

स्पेशल ब्रांच ने जारी किया अलर्ट

दरअसल दिल्ली में सीएम आवास पर ईडी की कार्रवाई के बाद झारखंड में पूरा प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है. इस दौरान राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो. इसको लेकर स्पेशल ब्रांच ने अलर्ट जारी किया है. स्पेशल ब्रांच ने सोमवार को झारखंड के सभी जिलों के डीसी व एसपी को पत्र लिखा था. जिसमें कहा गया है कि ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को बार-बार समन भेजे जाने और बेवजह परेशान करने के विरोध में जेएमएम और उनके घटक दलों के कार्यकर्ता व समर्थक द्वारा राज्य के सभी जिलों में पार्टी कार्यालय, विभिन्न चौक-चौराहों पर धरना-प्रदर्शन और जुलूस निकाले जाने की सूचना है. जिसको लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित विपक्षी दलों के पार्टी कार्यालय, आवास, वाहनों के साथ-साथ केंद्र सरकार के कार्यालयों पर हमलाकर क्षति पहुंचाया जा सकता है. जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की

दिल्ली में सीएम आवास पर ईडी की कार्रवाई के बीच झारखंड के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने सोमवार को राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्य सचिव आवास पर हुई बैठक में डीजीपी और गृहसचिव मौजूद थे. करीब एक घंटे तक हुई इस बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये. मुख्य सचिव ने राजधानी रांची और दुमका पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही दिल्ली में चल रही ईडी की कार्रवाई पर नजर रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया और किसी भी हालत में विधि-व्यवस्था ना बिगड़े, इसके लिए सतर्क रहने को कहा. मौके पर मौजूद गृह सचिव अविनाश कुमार और डीजीपी अजय कुमार सिंह ने विधि-व्यवस्था को लेकर की गयी तैयारियों से मुख्य सचिव को अवगत कराया. राजधानी में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और बीजेपी कार्यालय के समीप सुरक्षा बढ़ाये जाने के निर्देश के बाद रांची पुलिस ने एहतियाती कदम उठाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही