Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूपा तिर्की की मौत के मामले में राज्यपाल ने DGP को किया राजभवन तलब

Advertisement
Advertisement

Ranchi : साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत के मामले में राज्यपाल ने डीजीपी को राजभवन तलब किया. सोमवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने डीजीपी नीरज सिन्हा राजभवन बुलाया और इस मामले में चल रहे अनुसंधान की पूरी जानकारी ली. गौरतलब है कि बीते 6 जून को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी. इस दौरान भाजपा ने आरोप लगाया था कि 3 मई 2021 को थानेदार रूपा तिर्की का शव सरकारी आवास में पंखे से लटकते मिला था. शव बरामद होने के बाद रूपा तिर्की की मां के आवेदन पर जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 127/21 दर्ज हुआ था.

इसे भी पढ़ें - उग्रवादियों">https://lagatar.in/militants-tried-to-burn-the-machine-engaged-in-the-construction-of-the-bridge-plfi-letter-seized/83774/">उग्रवादियों

ने पुल निर्माण में लगी मशीन को किया जलाने का प्रयास, PLFI का पर्चा बरामद

9 मई को गिरफ्तार हुआ था दरोगा शिव कनौजिया

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में साहिबगंज पुलिस ने 2018 बैच के दारोगा शिव कनौजिया को बीते 9 मई गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 127/21 दर्ज हुआ है. गौरतलब है कि साहिबगंज पुलिस की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि रूपा तिर्की का केस हत्या का नहीं बल्कि आत्महत्या का है. रूपा तिर्की के बैचमेट शिव कुमार कनौजिया द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया. इसकी वजह से रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस आत्महत्या के लिए प्रथम दृष्टया से शिव कुमार कनौजिया जिम्मेवार प्रतीत होते हैं. शिव कुमार कनौजिया 2018 बैच का एसआई है. वर्तमान में वो चाईबासा में पदस्थापित था. शिव और रूपा के बीच दोस्ती थी. मोबाइल पर दोनों के बीच अक्सर बात होती थी.

इसे भी पढ़ें - डॉ">https://lagatar.in/ima-protested-against-handcuffing-of-dr-op-anand/83748/">डॉ

ओपी आनंद को हथकड़ी लगाये जाने का IMA ने किया विरोध

मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित की गई थी

पुलिस के जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने बीते 3 मई को अपने सरकारी आवास में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. रूपा तिर्की के शव को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराया गया. इसमें रूपा तिर्की की मौत का कारण Asphyxia due to hanging बताया गया है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए साहिबगंज डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी. टीम द्वारा जांच रिपोर्ट में कहा गया कि शिव कुमार कनौजिया द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया. इसके कारण रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शिव कुमार कनौजिया के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई थी.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही