Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा, लातेहार और जामताड़ा डीसी को बुधवार को सम्मानित करेंगे राज्यपाल

  • चुनाव में बेहतर काम करने वाले 20 अधिकारियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस का इस वर्ष का थीम है - वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम
Ranchi : झारखंड में जिला और मुख्यालय स्तर पर चुनाव संबंधी बेहतर कार्य करने वाले तीन उपायुक्तों सहित 20 अधिकारियों व कर्मियों को बुधवार को सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित होने वालों में सिमडेगा, लातेहार और जामताड़ा के उपायुक्त शामिल हैं. राज्यपाल रमेश बैस इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे. 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है. इस दिन दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी. केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रांची में भी कार्यक्रम होगा. यह कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में होगा. राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि होंगे. इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम है-– ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’.

सम्मानित होने वाले तीन जिलों के उपायुक्तों के नाम

आर रॉनिटा - जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सिमडेगा.
भोर सिंह यादव - जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, लातेहार
फैज अक अहमद मुमताज - जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा

विस क्षेत्र और जिलों के 5 कर्मी, जो होंगे सम्मानित

ज्योत्सना सिंह - निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बहरागोड़ा विधानसभा.
रामकृष्ण कुमार - निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सरायकेला विधानसभा.
अमरेंद्र कुमार सिन्हा - निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, कोलेबिरा विधानसभा.
धीरेन्द्र कुमार सिंह - निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, धनवार विधानसभा.
प्रिंस गोडविन कुजूर - उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिमडेगा.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड में काम कर रहे वैसे 12 कर्मी, जो होंगे सम्मानित

  • धीरज कुमार, जितेन्द्र सिंह, एसएन जमील, कुमार विशाल, बाल्मीकि कुमार साव, उमाशंकर सिंह, उदय शंकर राय, आशुतोष रंजन, नितिन कुमार, संचिता कुमारी, सुजीत कुमार गुप्ता व शुभम कुमार.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/union-energy-minister-said-the-progress-of-power-transmission-in-jharkhand-is-satisfactory/">झारखंड

में बिजली संचरन की प्रगति को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बताया संतोषजनक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही