Search

जोहार के साथ राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, सीएम चंपई सोरेन अपना विश्वास प्रस्ताव सदन में करेंगे पेश

हेमंत सोरेन सदन में पहुंचे, सत्ता पक्ष ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट, राज्यपाल ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सरहाना की राज्यपाल के अभिभाषण के बीच प्रदीप व हेमंत खड़े हुए, कहा- सरकार अच्छा काम कर रही थी तो इसे अपदस्थ क्यों किया शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे से गूंजा सदन, नारेबाजी के बीच राज्यपाल का भाषण जारी जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे से गूंजा सदन, इस बीच राज्यपाल का भाषण जारी Ranchi :  झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार दो दिवसीय राज्य विधानसभा सत्र के पहले दिन आज यानी सोमवार को विश्वास मत हासिल करने का प्रयास करेगी. सत्ता पक्ष और भाजपा विधायक सभी सदन में पहुंचे. इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शुरू की. एक अरसे बाद जेएमएम विधायक चमरा लिंडा सदन आये हैं. रामदास सोरेन को छोड़कर सत्ता पक्ष के सभी विधायक सदन में मौजूद हैं. हेमंत सोरेन भी सदन में पहुंच गये हैं. उनके आते ही सत्ता पक्ष के विधायक हेमंत सोरेन जिंदाबाद, जय झारखंड और शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये. हेमंत सोरेन सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम विधायकों से मिल रहे हैं.

राज्यपाल ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सरहाना की

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विधानसभा पहुंचे. राज्यपाल का अभि भाषण शुरू हो गया. प्रदीप यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण के शुरू होने से पहले केंद्र सरकार पर एक चुनी हुई सरकार को अपदस्त करने का आरोप लगाया. राज्यपाल ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सरहाना की.  राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार झारखंडी लोगों को एक स्वच्छ और साफ सुथरी सरकार देने को वचन बद्ध है. विधि व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर में सुधार हुआ है. एक साल से सरकार ने कई ऐसी काम किये, जिसका फायदा जनता खास कर रूलर पब्लिक को मिल रहा है. हमारा राज्य हर एरिया में विकास के नये आयाम तय कर रहा है. उद्योग एरिया में भी कई काम हुए. प्रदीप यादव ओर हेमंत खड़े हो गये. कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही थी तो इसे क्यों अपदस्थ किया गया.

शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे से गूंजा सदन

राज्यपाल के अभिभाषण के बीच सत्ता पक्ष के विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.  सभी अपने सीट पर खड़े हो गये हैं. सभी विधायक ईडी अपना केस वापस लो के नारेबाजी लगा रहे हैं. नारेबाजी के बीच राज्यपाल का भाषण जारी है. विधायक शिबू सोरेन जिंदाबाद और हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे रहे हैं. हेमंत सोरेन भी नारेबाजी कर रहे हैं. शोर गुल के बीच राज्यपाल राज्य सराकर के काम की सराहना कर रहे हैं. सत्ता पक्ष के विधायक अभी भी अपने-अपने जगह पर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे हैं. सदन में लगातार हेमंत सोरेन को वापस लाओ, ईडी केस वापस लो, जय झारखंड, शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदबाद के नारे लग रहे हैं. जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे से सदन गूंज रहा है.

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद चंपई सोरेन अपना विश्वास प्रस्ताव सदन में रखेंगे

राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जोहार के साथ समाप्त किया. सत्ता पक्ष के सभी विधायक हेमंत सोरेन को घेर लिये हैं और उनसे बात कर रहे हैं. अब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपना विश्वास प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे. हेमंत सोरेन अनूप सिंह व अन्य विधायकों के साथ सदन से बाहर निकल गये. विधानसभा अध्यक्ष राज्यपाल छोड़ने सदन से बाहर निकले हैं. सत्ता पक्ष की ओर से स्पीकर समेत सदन में कुल 46 विधायक, माले के विनोद सिंह समेत  मौजूद है. स्पीकर टाई होने की स्थिती में अपना मत देते हैं.

अपने विधायकों पर ही भरोसा नहीं - राज पलिवार 

इससे पहले चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए भाजपा के विधायक विधानसभा पहुंच रहे हैं. महागठबंधन के विधायक भी एक साथ सर्किट हाउस से बस में विधानसभा के लिए रवाना हो गये हैं. सीएम चंपई सोरेन की गाड़ी अगुवाई कर रही है. विधानसभा के बाहर भाजपा विधायक राज पलिवार ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक अंतरात्मा पर वोट करेंगे क्योंकि यह सरकार अपना बहुमत खो चुकी है. उन्होंने जेएमएम सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. इसलिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया. आखिर खरीद फरोख्त का डर क्यों है. उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि फ्लोर में नयी चंपई सरकार गिर जायेगी.

अमित मंडल ने सीएम चंपई सोरेन को दी सलाह

भाजपा विधायक अमित मंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाहरी लोगों के सलाह के चक्कर में जेल चले गये. इसलिए वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वह ऐसे लोगों से बचें. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कैसी सरकार है, जिसे अपने विधायकों की रखवाली करनी पड़ रही है. कहा कि यानी सरकार को अपने विधायकों पर ही भरोसा नहीं है. अब देखिए सदन में क्या होता है. फ्लोर टेस्ट में क्या होता है.

कांग्रेस के कई विधायक नाराज थे, इसलिए 10 करोड़ खर्च कर चार्टर्ड प्लेन में बैठाया - भानु प्रताप 

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायकों को 10 करोड़ देकर चार्टर्ड प्लेन में बैठाया गया. क्योंकि कांग्रेस के कई विधायक नाराज थे. हैदराबाद से लौटने के बाद भी सर्किट हाउस में कई विधायकों को दक्षिण दिया गया. इसका मतलब साफ है कि सरकार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. मुझे लगता है कि यह सरकार फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित नहीं कर पायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//