Jaipur : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मारग्रेट अल्वा ने राजभवन और राज्यपाल पर कई संगीन आरोप लगाये हैं. मारग्रेट अल्वा ने आरोप लगाये हैं कि कई राज्यों में राजभवन ‘‘पार्टी कार्यालयों’’ की तरह काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि कई राज्यों में राज्यपाल सरकारों को ‘‘बनाने और गिराने’’ में राजनीतिक भूमिका निभा रहे हैं. कहा कि राज्यपाल ‘‘राजनीतिक दलों के एजेंट’’ नहीं हैं. उनसे राजभवनों में संविधान की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवहार करने की उम्मीद की जाती है. राज्यपाल की भूमिका की संपूर्ण अवधारणा संघीय व्यवस्था को चालू रखना है. आज चुनौतियां हैं. सामान्य से हटकर व्यवहार किया जा रहा है. कई राज्यों में देखा जा रहा है कि कई परिस्थितियों में राज भवन पार्टी कार्यालयों की तरह काम कर रहे हैं.
मारग्रेट अल्वा का आरोप, कई राज्य में राज्यपाल सरकार बनाने व गिराने में निभा रहे राजनीतिक भूमिका
Last Updated: Feb 04, 2024 12:00 AM (IST)