Search

 
 
 

गोविंद विद्यालय तमोलिया के छात्रों ने किया चेशायेर होम का भ्रमण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय के इंग्लिश डिपार्टमेंट एवं इंटरैक्ट क्लब के तत्वाधान में नौवीं कक्षा के तीनों सेक्शन (ए, बी, सी) के छात्र-छात्राओं ने सुंदरनगर स्थित चेशायेर होम का भ्रमण किया. सर्वप्रथम विद्यालय से निकलने के पूर्व प्राचार्य जेपी होता और प्रशासक कृष्णा मोदक ने विद्यार्थियों को झंडी दिखाकर बस से रवाना किया. वहां पहुंचकर असामान्य और दिव्यांग लोगों के बीच विद्यार्थी काफी भावुक हो उठे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karnataka-scored-300-runs-thanks-to-devdutts-114-runs-got-a-lead-of-36-runs/">जमशेदपुर

: देवदत्त के 114 रनों की बदौलत कर्नाटक ने बनाए 300 रन, 36 रनों की लीड मिली
छात्र-छात्राओं ने देखा कि हम सामान्य लोगों के बीच एक ऐसा भी जीवन है और प्रकृति की इस बिडम्बना को देखकर उन्होंने संकल्प लिया कि ऐसे लोगों की सेवा के लिए जीवन में कुछ न कुछ जरूर करेंगे. विद्यार्थियों ने उन सबके बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया. उनके मनोरंजन के लिए उनके साथ गीत-संगीत की भी प्रस्तुति की. विद्यार्थियों के साथ इंग्लिश डिपार्टमेंट की स्नेहा शर्मा और इफ्फत रहमान, इंटरैक्ट क्लब की प्रभारी नौशाद रजिया एवं शिक्षक संजीव कुमार व गोकुलानंद मिश्रा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही