Search

 
 
 

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर किया पलटवार, बोले मैं बच्चों को किसी तरह की तकलीफ नहीं ...

एक्टर गोविंदा  भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि गोविंदा ने उनके बेटे यश आहूजा के फिल्मी करियर को लेकर कोई खास मदद नहीं की.
 

Lagatar desk : एक्टर गोविंदा  भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि गोविंदा ने उनके बेटे यश आहूजा के फिल्मी करियर को लेकर कोई खास मदद नहीं की. अब इस बयान पर गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

 

 

गोविंदा ने पत्नी के आरोपों पर दिया जवाब


न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में गोविंदा ने कहा -जब मैं पॉलिटिक्स से बाहर निकला, तो मैंने सोचा कि स्पर्धा, द्वेष और ईर्ष्या की वजह से किसी को, खासकर बच्चों को, कोई तकलीफ न हो. इसलिए मैं सब कुछ छोड़कर घर-परिवार के लिए बाहर आ गया.


गोविंदा ने आगे बताया कि उन्होंने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से बात कर अपने बेटे को फिल्ममेकिंग के अलग-अलग पहलुओं को सीखने का मौका दिलाने की कोशिश की.
मैंने नाडियाडवाला से कहा और उन्होंने यश को फिल्ममेकिंग के कई पहलू समझने में मदद की. मुझसे ज्यादा कुछ पूछा ही नहीं गया. घर में ऐसा माहौल बन गया था कि मैं फिल्मी रिश्तों में नाकाम साबित हो रहा हूं.

 

सुनीता आहूजा के बयानों से बढ़ा विवाद


यह पहली बार नहीं है जब सुनीता आहूजा के बयान चर्चा का कारण बने हों. बीते कुछ महीनों में वह गोविंदा को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं. इनमें एक्टर के कथित अफेयर और दोनों के रिश्ते में तनाव की बातें भी शामिल रही हैं. कुछ समय पहले तलाक की खबरें भी सामने आई थीं, हालांकि बाद में उन्हें अफवाह बताया गया.

 

1987 में हुई थी शादी


गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं-बेटी टीना आहूजा और बेटा यश आहूजा. हालांकि, हालिया बयानों से यह साफ है कि दोनों के रिश्ते में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही