Govindpur : गोविंदपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश समिति के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर प्रभारी व मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक यह सरकार पूरी भ्रष्टाचार में लिप्त है. अंचल कार्यालय लूट का अड्डा बना हुआ है. एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध कुमार सिंह ने की. वहीं संचालन सुजीत सिंह चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन अजय गिरि ने किया.
गोविंदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में दिया एक दिवसीय धरना
Last Updated: Mar 05, 2024 12:00 AM (IST)