Search

 
 
 

गोविंदपुर: दर्जनों महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

 
Govindpur: धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने 7 मई को भितिया पंचायत के कांड्रा में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया. अध्यक्षता जिला सचिव हेमन्ती जायसवाल ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा व महिला जिलाध्यक्ष सीता राणा को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. वैभव सिन्हा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज व राष्ट्र मजबूत होगा. महिलाओं की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. महिलाएं चाहे तो समाज की तसवीर बदल सकती है. सीता राणा ने कहा कि महिलाओं को घर से लेकर राजनीति के क्षेत्र में अपनी शक्ति के अनुरूप सामने आने की जरूरत है. समारोह में ही बुलो देवी, साबिया देवी, लक्ष्मी देवी, लक्खी देवी, संतोरी मांझी, राचिक देवी, बस्ती देवी, रीना देवी, रीता देवी, बबिता देवी, अनिता देवी, पूनम देवी, होलिका देवी आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली. जिलाध्यक्ष सीता राणा ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया.मौके पर रूबी खातून, गीता सिंह, पूनम देवी, रिंकू कुमारी, कुसमी देवी, शाहीना बानो, गुड़िया देवी, लक्ष्मी देवी, अजमेरी खातून, नूतन विश्वकर्मा आदि मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630130&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनबाद : शहर में किराए के मकान में रहनेवालों का वेरिफिकेशन करेगी पुलिस  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही