Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोविंदपुर : अबुआ आवास में गड़बड़ी या वसूली हुई तो होगी कठोर कार्रवाई : बीडीओ

Govindpur (Dhanbad) : गोविंदपुर बीडीओ जहीर आलम ने गोविंदपुर प्रखंड के सभी 39 ग्राम पंचायतों के पंचायत स्वयंसेवकों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि अबुआ आवास में किसी तरह की गड़बड़ी या वसूली की गई तो उनका आईडी पासवर्ड छीनकर हटा दिया जाएगा. मंगलवार को जियलगढा ग्राम पंचायत के कई अबुआ आवास लाभुकों ने बीडीओ से शिकायत की थी कि पंचायत स्वयंसेवक द्वारा घूम-घूम कर जिनके खाते में 30 हजार की राशि गई है, उनसे 5-5 हजार की वसूली की जा रही है. यह शिकायत ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह से भी की है. ग्रामीणों की शिकायत को बीडीओ ने गंभीरता से लिया और कहा कि अबुआ आवास झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और समाज के अंतिम व्यक्तियों को इसका लाभ दिया जा रहा है. इसमें हेराफेरी या वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वैसे स्वयंसेवकों को प्रखंड प्रशासन हटा देगा. बीडीओ ने यह भी कहा कि स्वयंसेवकों के अलावा किसी पंचायत प्रतिनिधि या पंचायत सचिव के खिलाफ भी कहीं से वसूली की शिकायत आएगी तो उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा और कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि अबुआ  आवास या प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर यदि कोई ठगी या वसूली  की कोशिश करता है तो वैसे लोगों से सावधान रहें और तत्काल इसकी शिकायत प्रखंड प्रशासन से करें. ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : अरुणाचल">https://lagatar.in/night-girl-of-arunachal-pradesh-was-running-illegal-business-in-dhanbad-this-is-how-it-was-revealed/">अरुणाचल

प्रदेश की नाइट गर्ल का धनबाद में चल रहा था अवैध कारोबार, ऐसे हुआ खुलासा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही