Search

 
 
 

गोविंदपुर : मुकेश दसौंधी को किया गया सम्मानित, इजराइल में हैं वैज्ञानिक

 
Govindpur :  किस्टोपुर दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर वैज्ञानिक मुकेश दसौंधी को सम्मानित किया गया. मुकेश दसौंधी ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है. वो अभी इजराइल में वैज्ञानिक हैं और प्राइवेट शिक्षक अश्विनी दसौंधी के पुत्र हैं. ग्रामीणों ने कहा कि मुकेश ने गांव का नाम रोशन किया है. वह पूरे क्षेत्र में पहला व्यक्ति है, जो वैज्ञानिक और पीएचडी डिग्रीधारी है. मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक नवल किशोर सिंह चौधरी, मथन चंद्र दसौंधी, सुभाष चंद्र दसौंधी, समरेश चौधरी, विमल दसोंधी, खगेन चौधरी, संतराम सिंह, गोलक महाराज, रूपेश, पुरुषोत्तम, धरणीधर, कन्हाई, अंबिका, सीमा अनिता, विमला, पुनीवाला आदि मौजूद रहे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही