Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोविंदपुर: नंदलाल अग्रवाल बने नागरिक समिति के अध्यक्ष

Govindpur: गोविंदपुर की सामाजिक संस्था नागरिक समिति के समाजसेवी व उद्योगपति नंदलाल अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए. पन्नालाल सलूजा कंपलेक्स बीच बाजार में 7 मई को हुए चुनाव में समिति संरक्षक व चुनाव पर्यवेक्षक अधिवक्ता जया कुमार ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की. उनके खिलाफ किसी सदस्य ने अध्यक्ष पद की दावेदारी नहीं की. आमसभा की अध्यक्षता किशन अग्रवाल, संचालन आनंद जयसवाल व धन्यवाद ज्ञापन संजय साव ने किया. डॉ यूएल विश्वकर्मा ने सत्र 2023-26 की चुनावी प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया. निर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल को 10 दिनों में पूरी कार्यकारिणी का गठन करने की जिम्मेदारी दी गई है. नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है और विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर गोविंदपुर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की कोशिश करेंगे. मौके पर पवन लोधा, सुरेश सरिया, जयप्रकाश मिश्र, मोहन बंसल, ओम प्रकाश बजाज, शंभू प्रसाद भगत, जितेश जायसवाल, राजेश दुदानी, अनूप साव, मोबिन अंसारी, मोइन अंसारी, आरसी मिश्रा, डॉ आरके शर्मा, मदन दसौंधी, अनंत बर्मन, बबलू बिष्टु, संदीप विश्वकर्मा, रवि मेहरिया, रोशन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अमल दत्ता, हरिओम बंसल, हिरेन मंडल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630180&action=edit">यह

भी पढ़ें: धनबाद : कोलियरी के सफाई कर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही