Search

 
 
 

गोविंदपुर: सामाजिक संस्था नागरिक समिति के सदस्यों का हुआ शपथ ग्रहण

 
Govindpur : मधुबन होटल में रविवार 28 मई  को सामाजिक संस्था नागरिक समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए  बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि विकास में सामाजिक संस्थाओं की भी बड़ी भूमिका है. समाज के सहयोग से ही देश में अनेक शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थान चल रहे हैं. प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, बीडीओ, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार,समिति के संरक्षक शंभूनाथ अग्रवाल, अधिवक्ता जया कुमार तथा जिप सदस्य सोहराब अंसारी ने समिति की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई. समिति में नंदलाल अग्रवाल अध्यक्ष, आनंद जायसवाल एवं मोबिन अंसारी उपाध्यक्ष, अशोक गिरि सचिव, संजय साव एवं अनूप साव संयुक्त सचिव, जितेश जायसवाल कोषाध्यक्ष तथा किशन अग्रवाल, अनिल कुमार साव, जयप्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश बजाज, मोइन अंसारी, विक्रांत उपाध्याय, विपिन रजक, आरसी मिश्रा, मथन चंद्र दसौंधी, बैजनाथ गोस्वामी, हिरेन मंडल, बबलू बिष्टू एवं राजेश दुदानी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं. समारोह में डीएन सिंह, डॉ यूएल विश्वकर्मा, बलराम साव, एलपी सिंह, शकुंतला मिश्रा, सुमिता दास, पवन लोधा, गोविंद दुदानी, सुरेश सरिया, संजीव राणा, रतिरंजन गिरि, मोहन बंसल, प्रियेश सिन्हा, जहीर अंसारी, आरसी दुबे,  एलएन सेन, रवि मेहरिया, नवल किशोर चौधरी, सुशांत पांडेय, सुरेश शर्मा, दीनदयाल अग्रवाल, शंभू भगत, बलराम अग्रवाल, कीरिटी भूषण रूज, अमरदीप सिंह, विश्वनाथ मंडल, मुकेश बंसल, अमित मित्तल, मुकेश अग्रवाल, शिशिर भगत, संदीप विश्वकर्मा, अनिल अग्रवाल, तालेश्वर साव, कौशल कुमार, बाबू भगत आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही