Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज से 10 अक्टूबर तक रोज रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा गोविंदपुर रेलवे क्रॉसिंग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : अगर आप रात में गोविंदपुर रेलवे फाटक से आना-जाना करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आपको बता दें कि 5 से 10 अक्टूबर तक रोजाना रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फाटक बंद रहेगा. इस समय अवधि में फाटक पर रेलवे ट्रैक (अप व डाउन लाइन) और सड़क में रेलवे द्वारा रबर बिछाने का काम किया जाएगा. इससे ट्रैक व रोड में चलने वाले लोगों को सुविधा महसूस होगी. इधर, कार्य को लेकर आरपीएफ थाना प्रभारी सह निरीक्षक ने गोविंदपुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है. उन्होंने विधि व्यवस्था को लेकर बल तैनाती की मांग की है. उन्होंने बताया है कि एलसी/137, किमी संख्या 242/25-27 के पास अप व डाउन लाइन में रबर बिछाने का काम किया जाएगा.

बारीगोड़ा फाटक होकर जाना होगा लोगों को

रात के समय में गोबिंदपुर फाटक बंद रहने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो सकती है. छोटा गोबिंदपुर से बड़ा गोबिंदपुर जाने के लिए लोगों को परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा फाटक से घूमकर राहरगोड़ा, जोजोबेड़ा होते हुए जाना होगा. हालांकि फाटक से 400 मीटर दूर गडरा छोर में एक रेलवे अंडरब्रिज है. लेकिन यह रास्ता काफी जर्जर व सुनसान रहता है. रात में अंधेरा होने के कारण इधर से कोई आना-जाना नहीं करता. गोविंदपुर फाटक से टाटा मोटर्स सहित विभिन कम्पनियों के कर्मचारी खासकर बी शिफ्ट वालों को परेशानी होगी. फाटक से आसनबनी, जादूगोड़ा जाने वाले लोग भी प्रभावित होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही