Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन नए रूप में तैयार, PM 22 मई को करेंगे उद्घाटन

Ranchi :  गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन, जिसे वर्ष 1960 में बनाया गया था, अब पूरी तरह से नए और आधुनिक रूप में तैयार हो गया है. इसका पुनर्विकास 6.65 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें झारखंड के खूंटी जिले में स्थित गोविंदपुर रोड स्टेशन भी शामिल है. यह स्टेशन रांची, खूंटी और राउरकेला जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ता है. इसे भी पढ़ें : CG">https://lagatar.in/cg-major-action-by-security-forces-26-naxalites-killed-1-soldier-martyred/">CG

: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद
स्टेशन की खासियत :  - आधुनिक स्टेशन बिल्डिंग : स्टेशन की बिल्डिंग को नये डिजाइन और तकनीक से तैयार किया गया है. - बेहतर सुविधाएं :  प्रतीक्षालयों (वेटिंग रूम) में बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, कंप्यूटर आधारित टिकट बुकिंग काउंटर, हाई लेवल प्लेटफॉर्म और सुरक्षित फुटओवर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. - दिव्यांग मित्र :  स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के चलने के लिए स्पेशल रास्ता (टैक्टाइल पाथ), रेलिंग और रैंप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो. - स्वच्छता और सुरक्षा :  स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था की गई है.
इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/jharkhand-so-far-7-ias-have-gone-to-jail-in-corruption-case-acb-arrested-the-principal-secretary-for-the-first-time/">भ्रष्टाचार

मामला : झारखंड में अब तक 7 IAS गए जेल, ACB ने पहली बार प्रधान सचिव को किया अरेस्ट
भविष्य की संभावनाएं : - बेहतर यात्री अनुभव : स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिल सकेगी. - आर्थिक विकास : स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/633-criminals-of-10-criminal-gangs-are-active-in-9-districts-of-jharkhand/">झारखंड

के नौ जिलों में 10 आपराधिक गिरोह के 633 अपराधी सक्रिय

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही