Govindpur: मछली लदा पिकअप वैन को रोककर रंगदारी मांगने के आरोप में अमरपुर के दो युवकों को गोविंदपुर पुलिस ने 14 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि तीसरा युवक भागने में सफल रहा. गोविंदपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार पश्चिम बंगाल से मछली लेकर पटना जा रही पिकअप वैन को जीटी रोड कौआबांध के समीप अमरपुर के मो अफसर अंसारी,मो कुर्बान अंसारी व मो सावन ने मोटरसाइकिल से पीछा कर रुकवाया और ड्राइवर के साथ मारपीट कर उससे पांच हजार रुपये छीन लिए. साथ ही धमकी दिया था कि मछली लेकर जाएगा तो रंगदारी देना होगा. ड्राइवर दिलशाद शाह इस्लामिया मोहल्ला निगहा कोलियरी जामुरिया पश्चिम बंगाल की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों युवकों मो अफसर अंसारी व मो कुर्बान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मो सावन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल भी जप्त किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637194&action=edit">यह
भी पढ़ें:धनबाद : बिग बाजार के पास से जामताड़ा का साइबर अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
गोविंदपुर : मछली लदे वाहन चालक से रंगदारी मांगने वालों को पुलिस ने भेजा जेल

Leave a Comment