Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोविंदपुर : नंगा कर पीटने वाले दो गार्ड गिरफ्तार, गायब युवक के मिलने की सूचना

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोविंदपुर थाना इलाके में गरुड़बासा के पास स्थित रॉक गार्डेन कॉलोनी के गार्ड बुधवार की रात को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया था. इस मामले में गोविंदपुर थाना की पुलिस ने दोनों गार्ड राजीव रंजन सिंह और दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. रॉक गार्डन के गार्डों ने हुरलुंग पंचायत के गरुड़बासा गांव के एक युवक को नंगा कर पीटा था. वह वहां तालाब के पास शौच करने गया था. इस घटना के बाद से युवक गायब था. लेकिन बुधवार को उसके वापस आने की सूचना है. सूत्रों के अनुसार वह पिटाई के बाद अपनी बहन के घर चला गया था. गोविंदपुर थाना प्रभारी आरपी वर्मा ने बताया कि दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : गुलाब">https://lagatar.in/gulab-effect-water-enters-dozens-of-houses-in-lower-reaches-of-badajamda-city-drains-overflowing/">गुलाब

का असर: बड़ाजामदा शहर के निचले इलाके के दर्जनों घरों में घुसा पानी, नाले उफान पर
जानकारी हो कि बुधवार को ग्रामीणों द्वारा रॉक गार्डन के गार्डों को पीटने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी और जमकर हंगामा हुआ था. सूचना पाकर गोविंदपुर व बिरसानगर के थानेदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. पुलिस ने गार्ड को लोगों के चंगुल से मुक्त करवा कर मामला शांत करा दिया था. ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की रात हुरलुंग पंचायत के गरुड़बासा का एक युवक कुलदीप सोय शौच करने रॉक गार्डेन के पास स्थित तालाब के पास गया था. तभी रॉक गार्डेन के सुरक्षाकर्मी उसे घसीटकर परिसर में लेकर आए. इस दौरान चोरी का आरोप लगाते हुए नंगा करके बुरी तरह पीटा था. कुलदीप सोय गिट्टी मशीन ऑपरेटर है, वह रॉक गार्डेन कॉलोनी में ही कई साल से काम करता है. दूसरी ओर, पिटाई का वीडियो शाम चार बजे वायरल होने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रॉक गार्डेन कॉलोनी पहुंच गए और सुरक्षागार्डों पर हमला कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही