Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहर के बीचो-बीच दिन में भू माफियाओं का जमीन पर कब्जा करना बेहद गंभीर : झारखंड हाईकोर्ट

Advertisement
Advertisement
  •  Vinit Abha Upadhyay
Ranchi : सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस की जमीन हड़पने के लिए बाउंड्री तोड़े जाने का मामला झारखंड हाईकोर्ट तक जा पहुंचा है. हाईकोर्ट ने अखबारों में छपी खबर पर स्वत: संज्ञान लेते हुए रांची एसएसपी एवं गृह विभाग से जवाब मांगा है. अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि शहर के बीचो-बीच दिन के चकाचौंध में भू माफियाओं का जमीन पर कब्जा करना बेहद गंभीर मामला है. जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा के कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के कोर्ट में भेज दिया है. अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है.

रिटायर जस्टिस स्व युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने कोशिश की थी

दरअसल भू माफियाओं ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन हड़पने कोशिश की थी. इसको लेकर लोअर बाजार थाना में जमीन की देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त हवलदार जैनुल अंसारी द्वारा रविवार को मामला दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार की सुबह अचानक जुनेद राज पप्पू अपने साथ 20-25 अज्ञात लोगों और मजदूरों को लेकर आए और स्वर्गीय न्यायाधीश की जमीन पर बनी दीवार को तोड़ने लगे. इन लोगों ने दीवार को सामने से तोड़ दिया. इसी दौरान लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो सभी लोग मौके से भाग गए. मौके पर सिर्फ मजदूर ही मौजूद थे. इन लोगों पर अवैध रूप से दीवार तोड़ कर जमीन में प्रवेश करने और धक्का-मुक्की और मारपीट का भी आरोप लगा है.
इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-departmental-action-will-be-taken-against-mining-officer-sanjay-kumar-sharma/">रांचीः

खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा पर चलेगी विभागीय कार्यवाही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही