Search

सिमित ऑनलाइन परीक्षा पास कर थर्ड ग्रेड में प्रोन्नत हो सकते हैं फोर्थ ग्रेड के कर्मचारी

Ranchi : झारखंड सरकार में कार्यरत थर्ड ग्रेड कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने सिमित ऑनलाइन परीक्षा को पास करके वह फोर्थ ग्रेड से थर्ड ग्रेड में प्रोन्नति पा सकते हैं. इसके लिए सरकार ने सिमित ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली-2026 लागू कर दी है. कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
 
Exclusive news lagatar

इस सिमित परीक्षा में वैसे कर्मचारी भाग ले पाएंगे, जिन्होंने कम से कम 10 साल की नियमित सेवा पूरीकर दी है. कनीय सचिवालय सहायक के लिए परीक्षा देने वाले कर्मचारी का स्नातक होना अनिवार्य होगा. जबकि इंटर तक पास कर्मचारी क्षेत्रीय कार्यालयों में लिपिक की परक्षी दे सकते हैं. 

नई नियमावली के मुताबिक लिपिक संवर्ग के थर्ड ग्रेड कर्मचारी कनीय सचिवालय सहायक बन सकते हैं. कनीय सचिवालय सहायक के 15 प्रतिशत पद सिमित प्रतियोगिता परीक्षा से भरे जाएंगे. रिक्तियों की गणना सचिवालय, संलग्न कार्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों और समाहरणालयों में रिक्त पदों का रोस्टर क्लीयरेंस कर आरक्षण के अनुसार तैयार किया जायेगा. इसके बाद जेएसएससी परीक्षा आयोजित करेगी. 

सिमित परीक्षा की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जायेगी. पहले चरण में जेएसएससी द्वारा ऑनलाइन (सीबीटी) लिखित परीक्षा ली जायेगी. इसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे. जिनमें सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित, झारखंड राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी के बाबत सवाल होंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही