Search

 
 
 

रामगढ़: ग्राम स्वराज यात्रा पहुंची होनहे व सिकनी

 
Ramgarh: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ग्राम स्वराज यात्रा शांतनु मिश्रा के नेतृत्व में छठे दिन कुल्ही पंचायत भवन दुलमी प्रखंड से शुरू हुई. होनहे पंचायत के खतरीमारा, बोंगा सौरी गढ़ा पार, होनहे, वीर होनहे सिकनी पंचायत के होहद एवं सीकनी गांव में जनसंपर्क किया गया. राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि पंचायती राज को सशक्त बनाने और सत्ता के विकेंद्रीकरण के उद्देश्य से यह यात्रा 21 दिन के लिए रामगढ़ विधानसभा में निकाली गई यह यात्रा गांव गांव जाकर लोगों को पंचायती राज के अधिकार और लाभ के बारे में बता रही है, सजग कर रही है. यह यात्रा 19 तारीख से सुभाष चौक रामगढ़ से शुरू होकर दोहा कातू पंचायत होते हुए रात्रि विश्राम सोस पंचायत भवन पर किया और यात्रा सुबह से रामगढ़ विधानसभा की दुलमी पंचायत से दौरे पर निकल गई. यात्रा में मुख्य रूप से रामगढ़ नगर अध्यक्ष बलराम साहू, प्रकाश करमाली आरिफ, पूर्व युवा प्रदेश महासचिव धीरेंद्र सिंह, जय कुमार अग्रवाल, मो आरिफ, मो युसूफ, सिंघोली नायक, विवेक नायक, सराफत असलम गफ्फार, अरविंद पटेल, मो जियाउल असरफ अली, अजय करमाली, लिलेश्वर महतो, सपूत महतो, प्रेम प्रकाश गुप्ता, बिनोद महतो, सुनील महतो, विवेक प्रजापति, यूसुफ, अलीम, मुजाहिद, रामगढ़ ग्रामीण दिगंबर गुप्ता, डुलमी प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली, संदीप सिंह, मदन नायक, कपूर करमाली, निर्मल बेदिया, राम प्रसाद महतो, नीतीश करमाली, गुलाम अली, संतोष करमाली, गुलजार अंसारी, मुमताज अंसारी, प्रेम रंजन सिंह, कुंजलाल विश्वकर्मा, रोहित नायक, असरफ अंसारी, मो. हुसैन, सेवादल के नगर अध्यक्ष जय कुमार अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, टिंकू खान, आजाद सिंह, प्रभात कुमार, विक्की वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-seven-new-trained-dogs-included-in-jharkhand-police/">रांची

: झारखंड पुलिस में शामिल किए गए सात नए प्रशिक्षित श्वान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही