Search

रामगढ़: ग्राम स्वराज यात्रा पांचवें दिन पहुंची कुल्ही

Ramgarh: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ग्राम स्वराज यात्रा ने शांतनु मिश्रा के नेतृत्व में पांचवें दिन दुलमी प्रखंड के पोटमदगा पंचायत के बोंगई, गांधोनिया, लंबकी टांड तथा कुल्ही पंचायत के पुतरीडीह कारो बमनी, उरबा माथा गोड़ा बयांग में जनसंपर्क किया. राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि पंचायती राज को सशक्त बनाने और सत्ता के विकेंद्रीकरण के उद्देश्य से यात्रा 21 दिनों के लिए रामगढ़ विधानसभा में यह यात्रा निकाली गई है. यात्रा गांव गांव जाकर लोगों को पंचायती राज के अधिकार और लाभ के बारे में बता रही है और सजग कर रही है. यह यात्रा 19 तारीख से सुभाष चौक रामगढ़ से शुरू होकर दोहा कातू पंचायत होते हुए रात्रि विश्राम सोस पंचायत भवन पर किया और रविवार को यात्रा सुबह से रामगढ़ विधानसभा की दुलमी पंचायत के दौरे पर निकल गई. यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बलजीत सिंह बेदी, रामगढ़ नगर अध्यक्ष बलराम साहू, प्रकाश करमाली, आरिफ, धीरेंद्र, जय कुमार अग्रवाल, गगन विश्वकर्मा, लिलेश्वर महतो, सपूत महतो, प्रेम प्रकाश गुप्ता, बिनोद महतो, सुनील महतो, विवेक प्रजापति, यूसुफ, अलीम, मुजाहिद, रामगढ़ ग्रामीण के दिगंबर गुप्ता, डुलमी प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली, संदीप सिंह, मदन नायक, कपूर करमाली, निर्मल बेदिया, राम प्रसाद महतो, नीतीश करमाली, गुलाम अली, संतोष करमाली, गुलजार अंसारी, मुमताज अंसारी, प्रेम रंजन सिंह, कुंजलाल विश्वकर्मा, रोहित नायक, असरफ अंसारी, मो हुसैन, प्रदीप भोक्ता, धनेश्वर भोक्ता, अशोक गंजू, जब्बार अंसारी, तीलचंद करमाली, नागेंद्र माली, मोहम्मद खुर्शीद, बालेसर भोक्ता, विजय गुप्ता, मोहम्मद शरीफ, गुलाम रसूल, सुनील भोक्ता, मांडू प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भैरव ठाकुर आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-champai-could-not-get-lead-in-his-assembly-had-i-been-there-i-would-have-resigned-himanta-biswa/">CM

चंपाई अपने विधानसभा में नहीं दिला सके लीड, मैं होता तो दे देता इस्तीफाः हिमंत बिस्व [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp