Search

 
 
 

रामगढ़: पोटमदगा पंचायत पहुंची ग्राम स्वराज यात्रा

 
Ramgarh: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ग्राम स्वराज यात्रा शांतनु मिश्रा के नेतृत्व में चौथे दिन दुलमी प्रखंड पहुंची. यहां सिरू व पोटमदगा पंचायत के सिरू तेलयातु, मदगी भालू, पोटमदगा, बगरई, हरहद आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया. संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि पंचायती राज को सशक्त बनाने और सत्ता के विकेंद्रीकरण के उद्देश्य से यह यात्रा 21 दिनों के लिए रामगढ़ विधानसभा में निकाली गई है. इस दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायती राज के अधिकार और लाभ के बारे में बताया जा रहा है. इस यात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, रामगढ़ नगर अध्यक्ष बलराम साहू, आरिफ लिलेश्वर महतो, सपूत महतो, प्रेम प्रकाश गुप्ता, विनोद महतो, सुनील महतो, विवेक प्रजापति, यूसुफ, अलीम, मुजाहिद, दिगंबर गुप्ता, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली, संदीप सिंह, मदन नायक, कपूर करमाली, निर्मल बेदिया, राम प्रसाद महतो, नीतीश करमाली, गुलाम अली, संतोष करमाली, गुलजार अंसारी, मुमताज अंसारी, प्रेम रंजन सिंह, कुंजलाल विश्वकर्मा, रोहित नायक असरफ अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - पाहन">https://lagatar.in/threat-to-kill-pahan-tribal-community-lodged-complaint-in-sadar-police-station/">पाहन

को जान से मारने की धमकी, आदिवासी समाज ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही