Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Grammy Award : भारतीय फ्यूजन बैंड 'शक्ति' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' का अवार्ड, बांसुरी वादक राकेश को भी मिले दो अवार्ड

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  दुनिया के सबसे सम्मानित म्यूजिक अवार्ड्स कहे जाने वाले 66वें ग्रैमी अवॉर्ड 2024 का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरीना में 5 फरवरी को संपन्न हुआ. ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में भारत की झोली में दो अवॉर्ड्स आये. भारतीय फ्यूजन बैंड `शक्ति` को उनके लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम `दिस मोमेंट के लिए `बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम` का अवार्ड मिला. `शक्ति` बैंड ने 45 साल बाद अपना पहला एल्बम रिलीज किया था. इस बैंड में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन जैसे टैलेंटेड कलाकार हैं. इसके अलावा बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने भी दो  ग्रैमी अवार्ड जीता है.

पीएम मोदी ग्रैमी अवॉर्ड जीतने से चुके

ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का गाना एबंडेंस इन मिलेट्स भी नॉमिनेट हुआ था. जिसे पीएम मोदी ने फाल्गुनी शाह के साथ गाया था. नरेंद्र मोदी ने खुद इस गाने की लिरिक्स में अपना योगदान दिया था. लेकिन वो यह अवॉर्ड जीतने से चूक गये. एबंडेंस इन मिलेट्स गाने को अवॉर्ड नहीं मिला. हालांकि भारतीय मूल के कलाकार व मशहूर तबलावादक जाकिर हुसैन को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का अवार्ड मिला.

भारत ने पहली बार 1968 में जीता था ग्रैमी अवार्ड

ग्रैमी अवार्ड्स 2022 में भी भारत ने दो अवार्ड अपने नाम किये थे. पी.ए. दीपक, रिक्की केज और स्टीवर्ट कोपलैंड के `डिवाइन टाइड्स` को `बेस्ट न्यू एज एल्बम` कैटेगरी में जीत मिली थी. वहीं इंडियन-अमेरिकन सिंगर फालू के एल्बम `अ कलरफुल वर्ल्ड` को `बेस्ट चिल्ड्रेन्स एल्बम` कैटेगरी में ग्रैमी अवार्ड मिला था. भारत ने पहली बार 1968 में ग्रैमी अवार्ड जीता था. यह अवार्ड भारत के मशहूर सितार वादक व संगीतकार स्वर्गीय पंडित रवि शंकर को मिला था. पंडित रविशंकर के साथ वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक के कंडक्टर जुबिन मेहता ने भी 5 बार ग्रैमी अवार्ड जीते हैं.

इनको मिला ग्रैमी अवॉर्ड्स 

  • - बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस : माइली साइरस (फ्लावर)
  • - बेस्ट एल्बम : एसजेडए (SOS)
  • - बेस्ट परफॉर्मेंस : कोको जोन्स (आईसीयू)
  • - रैप एल्बम : किलर माइक (माइकल)
  • - बेस्ट अफ्रीकी म्यूजिक परफॉर्मेंस : टायला (वाटर)
  • - पॉप डुओ / ग्रुप परफॉर्मेंस : एसजेडए, फोबे ब्रिजर्स (घोस्ट इन द मशीन)
  • - म्यूजिक वीडियो : द बीटल्स, जोनाथन क्लाइड, एम कूपर (आई एम ओनली स्लीपिंग)
  • - ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस : जाकिर हुसैन, बेला फेक, एडगर मेयर (पश्तो)
  • - अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम : बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
  • - ग्लोबल म्यूजिक एल्बम : शंकर महादेवन (शक्ति – द मोमेंट)
  • - प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन-क्लासिकल : जैक एंटोनॉफ
  • - प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, क्लासिकल : ऐलेन मार्टोन​​​​​​​
  • - बेस्ट इंजीनियर्ड एल्बम, क्लासिकल : रिकार्डो मुटी और सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा​​​​​​​
  • - बेस्ट ब्लूग्रास एल्बम : मौली टर्टल और गोल्डन हाईवे (सिटी ऑफ गोल्ड)
  • - बेस्ट कंटेम्परेरी इन्स्ट्रमेंटल एल्बम : बेला फेक, जाकिर हुसैन, एडगर मेयर, राकेश चौरसिया (एज वी स्पीक)
  • - बेस्ट जैज परफॉर्मेंस एल्बम : बिली चिल्ड्स (द विंड ऑफ चेन्ज)
  • - बेस्ट जैज परफॉर्मेंस : समारा जॉय (टाइट)
  • - बेस्ट प्रगतिशील आर एंड बी एल्बम : एसजेडए (एसओएस)
  • - बेस्ट कंट्री डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस : जैच ब्रायन, केसी मसग्रेव्स (आई रिमेंबर एवरीथिंग)
  • - बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस : बॉयजीनियस (नॉट स्ट्रॉन्ग इनफ)
  • - बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस : मेटेलिका (72 सीजन्स)
  • - बेस्ट रॉक सॉन्ग : बॉयजीनियस (नॉट स्ट्रॉन्ग इनफ)
  • - बेस्ट रॉक अल्बम : परमोर (दिस इज व्हाई)
  • - बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक परफॉर्मेंस : परमोर (दिस इज व्हाई)
  • - बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम : बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
  • - बेस्ट म्यूजिकल थिएटर एल्बम : सम लाइक इट हॉट​​​​​​​
  • - बेस्ट कॉमेडी एल्बम : डेव चैपल (व्हाट्स इन अ नेम)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही