Search

 
 
 

महाठगबंधन सरकार ने 5 साल में 60 भ्रष्टाचार के काम किए : प्रोफेसर गौरव

 
Ranchi: भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि महाठगबंधन सरकार ने पिछले 5 साल में लगभग 60 भ्रष्टाचार के काम किए. झारखंड में भ्रष्टाचार का संकट इतना गंभीर हो गया है कि सरकारी छापों का सिलसिला समाप्त ही नहीं हो रहा है. 9 नवंबर, 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के यहां छापा इसका सबसे बड़ा उदहारण है. इस दौरान 150 करोड़ की बेनामी संपत्ति और दस्तावेज जब्त किये गए. घोटाले की मशाल को जलाये रखने की जिम्मेदारी झामुमो के साथ कांग्रेस भी बांट रही है. एक ओर जब बूंद बूंद पानी के लिए झारखंड की जनता तरस रही है, वहीं दूसरी और कांग्रेस के नेता अपनी जेबें भर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -यह">https://lagatar.in/this-is-not-just-an-election-it-is-a-religious-war-mohan-yadav/">यह

सिर्फ चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है – मोहन यादव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही