Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्टाचार में लिप्त है महागठबंधन सरकार, जेल में ही रहेंगे हेमंत : एनोस एक्का

Advertisement
Advertisement
झारखण्ड पार्टी ने किया नगाड़ा पिटावन महारैली, बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक Simdega: जिला मुख्यालय स्थित अल्बर्ट एक्का मैदान में सोमवार को झारखण्ड पार्टी ने विशाल नागड़ा पिटावन महारैली का आयोजन किया. मौके पर झारखंड पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की दशा और दिशा में परिवर्तन लाने के लिए आगामी चुनाव में झारखण्ड पार्टी को समर्थन देने की आवश्यकता है. आज तक राष्ट्रीय पार्टी जाति और धर्म के नाम पर सिर्फ वोट लेकर सता में बने रहने और अपनी तिजोरी भरने का काम किया है. इस क्षेत्र के सांसद और विधायक सिर्फ लूटने में लगे हुए हैं. चुनाव के समय ही क्षेत्र में नजर आते हैं. एनोस एक्का ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जेल जाना पड़ा. अभी उनको जेल में ही रहना पड़ेगा. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के विधायकों को सिर्फ पैसा और मंत्री पद चाहिए. जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. इसे भी पढ़ें-एमएस">https://lagatar.in/ms-dhonis-facebook-post-increased-the-anxiety-of-fans/">एमएस

धोनी ने फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/04rc_m_193_04032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

झारखंड पार्टी सभी वर्गों का रखती है ख्याल : एनोस एक्का

एनोस ने एक्का कहा आज कांग्रेस आज आदिवासियों की हितैषी कहती हैं लेकिन सिमडेगा जिला परिषद में अध्यक्ष के पद खड़िया जाति से एक महिला है. उसे कांग्रेस पार्टी के विधायक एक षड्यंत्र कर अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटवाना चाहती है. लेकिन एनोस एक्का अपने जीते जी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगा. आने वाले विधानसभा चुनाव में खड़िया समुदाय से कोई योग्य उम्मीदवार आते हैं तो पार्टी उन्हें टिकट देकर जितवाने का काम करेगी. आज का यह जनसैलाब यह बताती है कि झारखण्ड पार्टी शुरू से ही सभी जाति धर्म और समुदाय के लोगों को लेकर साथ चल रही है. उसके हर सुख-दुख में साथ रह रही हैं और आगे भी रहेगी. आने वाले चुनाव में जाति धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों से सचेत रहने की जरूरत है.

झारखंड पार्टी को जीत दिलाएं : आइरिन एक्का

केन्द्रीय महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आइरिन एक्का ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान और भ्रष्टाचारी को सजा दिलाना चाहते हैं तो झारखण्ड पार्टी को आने वाले चुनाव में जीत सुनिश्चित करना होगा. रोजगार के आभाव में आज यहां के पढ़े लिखे लड़के लड़कियां पलायन कर प्रदेश में काम करने को विवश हैं. प्रताड़ित हो रहे हैं लेकिन कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुध नहीं ले रहे हैं. युवा जागेगा तभी देश आगे बढ़ेगा और झारखण्ड पार्टी ही युवाओं को जगाकर उसका हक और अधिकार दिलाने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें-रिम्स">https://lagatar.in/program-on-rare-disease-day-in-rims-director-said-start-treatment-only-after-identification/">रिम्स

में दुर्लभ बीमारी दिवस पर कार्यक्रम, निदेशक ने कहा, पहचान के बाद ही शुरू करें इलाज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/04rc_m_195_04032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

इस विशाल नागड़ा पिटावन रैली में झारखण्ड पार्टी महिला मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का, महासचिव अशोक भगत,सचिव रोस प्रतिमा सोरेंग, केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चित्रसेन सिंकु,किरण आईद, रिजवान अहमद,विभव संदेश एक्का, आइरिन एक्का, बिरसा मांझी,अमन खेस्स, ललन प्रसाद, सुनीता दास,असयानी डांग,एमानी बागे, ललीत समद, बाबुराम लकड़ा, के अलावा सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से झापा के पदाधिकारी उपस्थित थे. नागड़ा पिटावन रैली को सफल बनाने में झारखंड पार्टी के विष्णु दयाल शर्मा, दीपक प्रसाद, सेन्टर ठाकुर, संदीप साहू,विजय ठाकुर, शंभू केशरी,अनुप श्रीवास्तव,राजु केशरी, रोशनी तिर्की, गुड़िया महतो, अनिता कुमारी, अनिता तिर्की,रायना तिर्की,जेबी कुमार, नंदकिशोर ठाकुर, प्रिया देवी,राजु सोनी,असीत कुमार ,अनु बा,सुरेखा कुमारी,नियती बड़ाइक, सुलोचनी कुमारी, एंजेल हेरेंज के अलावा अन्य कार्यकर्ताओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही