Search

 
 
 

झारखंड में महागठबंधन को मिलेगी भारी जीत - कांग्रेस

 
Ranchi: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दावा किया कि इस बार झारखंड की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर महागठबंधन को 75% से ज्यादा सीटों पर विजय दिलाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा का नफरत और दंगाई भाषा का चुनावी अभियान जनता ने पूरी तरह नकार दिया है. झारखंड के भाईचारे को बरकरार रखने के लिए लोग भाजपा से दूरी बनाएंगे, जो विभाजनकारी नीति पर चलकर सत्ता हासिल करना चाहती है. इसे भी पढ़ें -बाघमारा">https://lagatar.in/cm-hemant-roared-in-baghmara-and-sindri-said-grand-alliance-government-will-be-formed-again-in-jharkhand/">बाघमारा

और सिंदरी में गरजे सीएम हेमंत, कहा – झारखंड में फिर बनेगी महागठबंधन की सरकार

भाजपा के "बांटो और राज करो" नीति का झारखंड में नहीं चला जादू

सोनाल शांति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हेमंत बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के तीन दर्जन से अधिक नेताओं ने झारखंड की जनता को भड़काने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासी समुदाय का वोट तो लेना चाहती है, पर धार्मिक पहचान देने से कतराती है. साथ ही, पिछड़े वर्गों के आरक्षण में कटौती कर केवल झूठे विकास के वादे कर रही है.

झारखंड की जनता को सांप्रदायिकता के प्रयोगशाला में बदलने का प्रयास

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने "घुसपैठ" नाम का नया एजेंडा लेकर झारखंड में सांप्रदायिकता का जहर घोलने का प्रयास किया है, लेकिन जनता इस बार भाजपा के इस चेहरे पर करारा जवाब देगी. उन्होंने झारखंड के लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिकतम भागीदारी की अपील की और कहा कि सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले तत्वों को राज्य में पनपने न दें.

सांप्रदायिकता से दूर, विकास के एजेंडे के साथ खड़ा है झारखंड

सोनाल शांति ने झारखंड के लोगों को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड को सांप्रदायिकता की प्रयोगशाला न बनने दें और एक विकसित और सकारात्मक उदाहरण के रूप में राज्य को पूरे देश के सामने पेश करें. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-sarath-jmm-congresss-defeat-from-jharkhand-is-certain/">पीएम

मोदी ने सारठ में कहा,  झारखंड से जेएमएम-कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना तय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही