Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

12 फरवरी को मोरहाबादी में JSLPS का महासम्मेलन, डीसी बोलें- तैयारी ऐसी करें कि कार्यक्रम एक मिशाल बन जाये

Advertisement
Advertisement

संबंधित अधिकारियों को पूरी ईमानदारी से तैयारी में जुटने का दिया निर्देश

Ranchi : 12 फरवरी को मोरहाबादी में जेएसएलपीएस द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का एक्सपोजर व क्षमता संवर्द्धन शिविर-सह-महासम्मेलन की तैयारी को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में डीसी रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बैठक की. डीसी ने राज्य स्तरीय इस महासम्मेलन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने पदाधिकारियों से महासम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की. डीसी ने कहा कि इस महासम्मेलन में शामिल होने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सुरक्षित आने-जाने, भोजन-पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें. उन्हें किसी प्रकार कि समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखें. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि तैयारी ऐसी करें कि कार्यक्रम एक मिशाल बन जाये.

राज्य के सभी 24 जिलों से महिला समूह की दीदियां होंगी शामिल

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के सभी 24 जिलों से महिला समूह की दीदियां भाग लेंगी, जिसमें प्रतिभागियों की संभावित संख्या 30 हजार से 35 हजार होगी. रांची जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा, जिसे उसी समय हो रहे कार्यक्रम दिखाया जाएगा. इसको लेकर रांची डीसी ने संबंधित अधिकारी को लाइव टेलीकास्ट कराना सुनिश्चित कराने को कहा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य सखी मंडल की महिला सदस्यों को सामाजिक, आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना, विभिन्न आजीविका माध्यमों का एक्सपोजर देना, महिलाओं का क्षमता संवर्धन और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है. यह कार्यक्रम इन महिलाओं को अपनी सफलता की कहानियों, चुनौतियों और नवीन समाधानों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा. साथ ही अपने सहयोगियों एवं सहकर्मियों से कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करेगा. इस कार्यक्रम में एनआरएलएम के अंतर्गत योग्य समूहों को रिवॉलविंग फंड, सामुदायिक निवेश कोष, बैंक लिंकेज की राशि वितरित की जायेगी. इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए सम्मेलन स्थल पर स्टॉल भी लगाये जायेंगे. कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभुकों के रूप में महिला समूह की सदस्यों के बीच परिसंपत्ति का वितरित भी किया जायेगा.

मिनट टू मिनट कार्यक्रम का करें रिहर्सल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/5-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है. इसका सफल आयोजन कराना हम सभी की जिम्मेदारी है. यह गौरव कि बात है, कि ऐसे कार्यक्रम रांची में संपन्न कराये जा रहे हैं. डीसी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ईमानदारी पूर्वक अपना योगदान दें. संबंधित अधिकारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम का रिहर्सल करें. सीटिंग अरेंजमेंट, खाने की व्यवस्था,पेयजल, बिजली, शौचालय, पार्किंग, माननीयों के स्वागत, ट्रैफिक, फायर सेफ्टी, बैकड्राप, स्टेज की साज-सज्जा आदि की व्यवस्था बेहतर तरीके से करें, ताकि कोई चूक न हो सके. डीसी मीडिया मंच, सुरक्षा व्यवस्था, इंटरनेट की व्यवस्था, प्रिंटर की व्यवस्था, फोटो कॉपी मशीन, क्रॉउड कंट्रोल के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कराएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो, ताकि यह कार्यक्रम एक मिशाल बन सके. इसे भी पढ़ें : हल्का">https://lagatar.in/ed-team-took-light-worker-bhanu-pratap-to-8-5-acres-of-land-in-bariatu/">हल्का

कर्मी भानू प्रताप को बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन पर लेकर पहुंची ईडी की टीम

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, डीडीसी दिनेश कुमार यादव, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, एसडीओ उत्कर्ष कुमार, आईपीएस अधिकारी याक़ूब, परियोजना निदेशक, ITDA, रांची प्रदीप भगत, निदेशक डीआरडीए राम वृक्ष महतो, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, अपर नगर आयुक्त रांची नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, रांची, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रवीण कुमार एवं संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/cm-champai-laid-the-foundation-stone-of-the-project-which-was-approved-by-hemant-government/">जिस

प्रोजेक्ट को हेमंत सरकार ने दी थी मंजूरी, उसका सीएम चंपाई ने रखी आधारशिला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही