Search

 
 
 

हुसैनाबाद के भास्कर छठ घाट पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, जलाये गये 11 हजार दीप

 

विधायक ने कमलेश सिंह ने कराया आयोजन, गवाह बने हजारों लोग

Hussainabad (Palamu) : अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा और श्रीराम मंदिर उद्घाटन के शुभ अवसर पर हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने जेपी चौक के समीप बाबा भास्कर छठ पोखरा पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें विधायक कमलेश कुमार सिंह, एनसीपी प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सोनल सिंह व एनसीपी के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह की उपस्थिति में 11 हज़ार दीप जलाये गये. साथ ही सरयू नदी का पवित्र जल बाबा भास्कर छठ पोखरा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रवाहित किया गया. काशी के विद्वान पंडितों के द्वारा गंगा आरती भी की गई. बता दें कि हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा के पांचों प्रखंड मोहमदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा व हरिहरगंज से हजारों श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के साथ छठ पोखरा पहुंच कर दीपोत्सव में शामिल हुए. वही पांचों प्रखंड जय श्रीराम के नारों व ढोल नगाड़ों से गूंजता रहा. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी मिथलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, हुसैनाबाद थाना प्रभारी भारी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे. वहीं हजारों हजार की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-137.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ram-has-come-the-city-is-filled-with-ram/">हजारीबाग

: आ गये राम, राममय हुआ शहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही