Search

 
 
 

कांके में मण्डा पूजा का भव्य आयोजन, भोक्ताओं ने आकाश से उड़ाए आस्था के फूल

 
Ranchi:  शुक्रवार को कांके प्रखंड अंतर्गत सिरांगो ग्राम में मण्डा पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 83 भोक्ताऔं ने आकाश से  आस्था के फूल उड़ाए . इस आयोजन में मेले का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सह केंद्रीय मण्डा पूजा समिति, झारखंड के संरक्षक स्वामी देवेंद्र प्रकाश, केंद्रीय अध्यक्ष राजकुमार महतो, महासचिव उदय पासवान, उपाध्यक्ष रणजीत राम मौके पर मौजूद थे. केंद्रीय अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि मण्डा पूजा यहां के नागवंशी राजाओं एवं अपने पूर्वजों से विरासत में दिए हुए पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर है. इसे बचाए रखना हमारा कर्तव्य है और हम चाहेंगे कि हमारे राज्य सरकार मंडा पर्व को राजकीय पर्व की घोषणा करें . साथ ही संरक्षक श्री स्वामी जी ने कहा कि मण्डा पूजा झारखंड की  सांस्कृतिक पहचान है . इसे संरक्षण की आवश्यकता है. इस आयोजन में  समिति के अध्यक्ष लखन उरांव, संरक्षक कालीचरण मुंडा, बुधनाथ महतो, भीम सिंह, सौरव सिंह, राहुल सिंह, सुखनाथ महतो, राजेंद्र मुंडा, मनोज सिंह, आदित्य केसरी, विक्की केसरी, पंकज उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें-बैंक">https://lagatar.in/bank-of-india-will-celebrate-samjhauta-day-on-june-12-appeal-to-borrowers-to-avail-benefits/">बैंक

ऑफ इंडिया 12 जून को मनाएगा समझौता दिवस, उधारकर्ताओं से लाभ उठाने की अपील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही