Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : अघरमा में राम रहीम सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Simdega : रामनवमी पूजा के अवसर पर मंगलवार को कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा में राम रहीम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया अंजू रीना मिंज ने संयुक्त रूप से किया. लोगों को संबोधित करते हुए संदेश एक्का ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि यहां पर सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्दपूर्ण तरीके से रामनवमी का पर्व को मनाये. यहां पर राम रहीम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने अपनी भूमिका निभाई, जिससे पता चलता है कि भारत की सभ्यता और संस्कृति हमें गंगा जमुनी तहजीब सिखाती है. हमें सभी समुदाय के साथ मिलकर रहने की आवश्यकता है, ताकि समाज का भला हो सके. वर्तमान परिस्थिति में सभी समुदाय के युवा पीढ़ी गलत राह पर चल रहे हैं, जिसे सुधारने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने से विलुप्त होती संस्कृति को संरक्षण मिलता है. इसे भी पढ़ें : सरना">https://lagatar.in/ranchi-closed-on-8th-to-protest-against-burning-of-sarna-flag/">सरना

झंडा जलाने के विरोध में 8 को रांची बंद
कार्यक्रम में लिटिल स्टार म्यूजिकल ग्रुप की टीम ने प्रस्तुति से मन मोह लिया. वहीं झारखंड के मशहूर कलाकार कयूम अब्बास, बिंदेश्वरी देवी, सुहाना देवी, पंचम राम, बाबूलाल नायक, डांसर मिस काव्या एवं मिस दीपिका उपस्थित रहीं. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अयूब खान, उपाध्यक्ष बलदेव राम, सचिव अफरोज खान, उप सचिव संतोष बड़ाईक, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, उप कोषाध्यक्ष अफरोज आलम, संरक्षक कार्तिक सिंह, असलम खान, सुरेंद्र लोहरा, अकबर खान, देवेंद्र साहू की सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/mafias-had-to-provide-vip-facilities-in-up-jails-superintendent-of-3-jails-suspended/">यूपी

के जेलों में माफियाओं को VIP सुविधा देना पड़ा महंगा, 3 जेलों के सुपरिटेंडेंट सस्पेंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही